बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की भूतिया पंचायत में विकास के दावों की पोल एक जर्जर पुलिया खोल रही है। चंद्रपुर गांव से खण्डामौदा चौक के बीच स्थित यह पुलिया आज किसी खौफनाक मंजर से कम नहीं है। पुलिया के दोनों ओर मौजूद 40-50 फीट गहरी खाई और प्रशासनिक उदासीनता ने मिलकर इसे डेथ ट्रैप में तब्दील कर दिया है।
गुरुवार की रात फिर पसरा मातम: जादूनाथ सोरेन की गई जान
पुलिया की भयावहता का ताजा शिकार गोहालमारा गांव के जादूनाथ सोरेन बने। गुरुवार की रात अंधेरे में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सीधे खाई में जा गिरी, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह इस पुलिया पर हुई पहली मौत नहीं है; अब तक यहाँ आधा दर्जन लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और अनगिनत लोग दिव्यांग हो चुके हैं।
प्रशासन को 15 दिन की मोहलत, वरना होगा ‘चक्का जाम’
शनिवार को इस मुद्दे ने राजनीतिक और सामाजिक तूल पकड़ लिया। भाजपा नेता ऋषि षाड़ंगी के नेतृत्व में सैकड़ों आसपास के ग्रामीणों ने पुलिया के पास इकट्ठा होकर जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन की ‘कुंभकर्णी नींद’ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।साथ ही प्रशासन को निर्माण कार्य शुरू करने के लिए 15 दिनों का समय दिया गया है
।वहीं समय सीमा समाप्त होने पर चंद्रपुर-खण्डामौदा मुख्य मार्ग को अनिश्चितकाल के लिए ठप कर दिया जाएगा।जिसके लिए जमशेदपुर उपायुक्त (DC), घाटशिला SDO और स्थानीय विधायक समीर मोहंती को इस संबंध में जल्द ही ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इसे भी पढ़े : Bahragora : जर्जर पुलिया बनी ‘यमराज’ का द्वार; 50 फीट गहरी खाई ले रही मासूमों लोगों की बलि
There is no ads to display, Please add some



















































