Bahragora : एनएच-49 पर सड़क हादसा में कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 49 (NH-49) पर शनिवार को एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगन्नाथपुर निवासी कार्तिक बागाल अपने घर से बाइक पर सवार होकर जगन्नाथपुर बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गौरी होटल के सामने विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार्तिक बाइक समेत सड़क पर दूर जा गिरे और लहूलुहान हो गए।

वहीं घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाई गई और घायल कार्तिक को बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC)में भर्ती कराया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के दौरान उनकी स्थिति में सुधार न होते देख और हालत को चिंताजनक पाते हुए, डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बारीपदा (ओडिशा)रेफर कर दिया है।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : बड़सोल के खंदामौदा चौक पर अनियंत्रित ट्रेलर दुकान में घुसा, एक की मौत, कई घायल, सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे ग्रामवासी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साकची जामा मस्जिद के पास पक्षियों और जानवरों की अवैध बिक्री का आरोप, शांति सेवा मार्ग ट्रस्ट ने डीसी से की शिकायत

जमशेदपुर : साकची स्थित जामा मस्जिद के पास दुकानों में पक्षियों, कुत्तों और बिल्लियों को छोटे पिंजरों एवं अनुपयुक्त कंटेनरों में रखकर बेचने का आरोप लगाया गया है। इस मामले…

Spread the love

Potka : मां के स्वस्थ होने पर नंगे पांव चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकले जयकुमार राज

पोटका : मां के कैंसर से स्वस्थ होने की कामना को लेकर असम के जयकुमार राज ने बाबा भोलेनाथ से संकल्प लिया था कि मां के ठीक होने पर वह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time