Bahragora : बहरागोड़ा में रामनवमी की धूम, शौर्य प्रदर्शन और भक्ति के जयकारों से सराबोर हुआ क्षेत्र

बहरागोड़ा : भगवान श्री राम के जन्मोत्सव, रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को पूरा बहरागोड़ा प्रखंड भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। श्रद्धा और शक्ति के इस अनूठे संगम में जहाँ एक ओर मंदिरों में मंत्रोच्चारण गूंजे, वहीं दूसरी ओर सड़कों पर युवाओं के हैरतअंगेज करतबों ने लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। वहीं सुबह से ही चैत्र नवरात्र और रामनवमी को लेकर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। प्रखंड के खांडामौदा, दारिशोल, पांचरूलिया, जगन्नाथपुर और आडंग जैसे क्षेत्रों में उत्सव का विशेष उत्साह देखा गया। पूरा वातावरण केसरिया ध्वजों से पट गया और ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से आकाश गुंजायमान रहा।

जुलूस में दिखा पारंपरिक शौर्य

विभिन्न अखाड़ों द्वारा भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। इस दौरान युवाओं और श्रद्धालुओं ने हाथों में तलवार, लाठी और पारंपरिक शस्त्र लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
प्रशासनिक मुस्तैदी और जनसहयोग:-
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। बरसोल थाना प्रभारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात रहे।

ये रहे मौजूद

खांडामौदा के श्री जय बजरंगबली अखाड़ा के कार्यक्रम में बीडीओ केशव भारती, थाना प्रभारी और आरएसएस के मनोज गिरि विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन की सफलता में अध्यक्ष शिवशंकर माईती, मुखिया पंचानन मुंडा और सचिव निलेश बेरा सहित ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : एनएच-18 पर भीषण सड़क हादसा, कोहरे के कारण टैंकर में घुसी कार; कटक रेफर किया गया घायल युवक

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : महिला एवं बाल विकास समिति की बैठक में शामिल हुईं विधायक पूर्णिमा साहू, महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता पर दिया बल

    जमशेदपुर : महिला एवं बाल विकास समिति की बैठक में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू शामिल हुईं। समिति की सभापति सह गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन की अध्यक्षता में…

    Spread the love

    Ranchi :  कांग्रेस विधायक दल का प्रतिनिधिमंडल मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिला, झारखंड में SIR का 15 दिन बढ़ाने की मांग की

    रांची :  झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)–2026 के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड से…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time