Gua : गुवा सेल में बहाली में अनियमितता का आरोप, सशक्त संयुक्त मोर्चा ने जताया विरोध

गुवा : सशक्त संयुक्त मोर्चा गुवा की ओर से रामनगर स्थित भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी मुकेश लाल ने की। बैठक में गुवा सेल प्रबंधन को पत्र लिखकर बहाली प्रक्रिया में हो रही कथित अनियमितताओं के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। मोर्चा के सदस्यों ने आरोप लगाया कि गुवा सेल में कार्यरत ठेकेदार द्वारा स्थानीय कुशल बेरोजगार युवाओं की नियुक्ति में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है।

चयन प्रक्रिया में अनुचित तरीकों के इस्तेमाल और भारी धनराशि के लेन-देन की भी बात सामने आई है। साथ ही, गुवा अयस्क खदान से जुड़ी कुछ यूनियनों की संलिप्तता की आशंका भी जताई गई है। ज्ञात हो कि सशक्त संयुक्त मोर्चा (सीटू, क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ, झारखंड मजदूर यूनियन, भारतीय मजदूर संघ एवं सारंडा युवा बेरोजगार संघ) के प्रतिनिधियों और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के नेतृत्व में पूर्व में यह सहमति बनी थी कि गुवा और आसपास के क्षेत्रों के स्थानीय योग्य बेरोजगार युवाओं को बहाली में प्राथमिकता दी जाएगी।

साथ ही सभी सक्रिय यूनियनों के सुझावों को भी महत्व देने का निर्णय लिया गया था। इसके बावजूद वर्तमान बहाली प्रक्रिया में इन सहमतियों की अनदेखी किए जाने पर मोर्चा ने गहरा असंतोष व्यक्त किया है। मोर्चा ने प्रबंधन से मांग की है कि नियुक्ति प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जाए, ताकि स्थानीय युवाओं को उनका हक मिल सके।

मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। साथ ही, निविदा को रद्द कर पुनः निष्पक्ष तरीके से प्रक्रिया शुरू करने की मांग भी उठाई जाएगी। अंत में मोर्चा ने प्रबंधन से इस गंभीर मुद्दे पर तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के साथ न्याय सुनिश्चित हो सके।

इसे भी पढ़ें : Gua : मेघाहातुबुरु में यूनियन और सेल प्रबंधन के बीच द्विपक्षीय वार्ता, कई मांगों पर बनी सहमति


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को भाजपा नेत्री ने किया सम्मानित

पोटका : भाजपा महिला नेत्री सीमा मंडल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण को उत्सव के रूप में मनाते हुए…

Spread the love

Potka : पोटका सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन,  प्रभारी पदाधिकारी ने कहा रक्तदान से किसी को जीवन दान मिल सकता है 

पोटका : जिले के उपायुक्त के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time