Gua : गुवा सेल बहाली में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता, मानकी व मुंडा ने जताया आभार

गुवा : गुवा सेल प्रबंधन द्वारा हाल ही में की जा रही बहाली प्रक्रिया में स्थानीय युवाओं एवं बेरोजगारों को प्राथमिकता दिए जाने से क्षेत्र में उत्साह और संतोष का माहौल देखने को मिल रहा है। झारखंड में यह एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है, जहां पहली बार इतने बड़े स्तर पर आसपास के गांवों के युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दी जा रही है।

गुवा दौरे पर पहुंचे सारंडा पीढ़ मानकी लागुड़ा देवगम एवं जोजोगुटू गांव के मुंडा कानुराम देवगम ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम स्थानीय युवाओं के भविष्य को संवारने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से स्थानीय बेरोजगार युवा रोजगार की उम्मीद लगाए बैठे थे, जिसे अब गुवा सेल प्रबंधन ने पूरा करने का प्रयास किया है।

उन्होंने आगे बताया कि इस बहाली प्रक्रिया को सफल बनाने में गुवा सेल प्रबंधन के साथ-साथ क्षेत्र के सभी श्रमिक यूनियनों, 18 गांवों के मुंडा एवं ग्रामीणों का अहम योगदान रहा है। सभी के सामूहिक प्रयास और सहयोग से ही यह संभव हो पाया है कि स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता मिल रही है।

लागुड़ा देवगम और कानुराम देवगम ने इस पहल के लिए गुवा सेल प्रबंधन, सभी यूनियनों, मुंडाओं और ग्रामीणों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह समन्वय और सहयोग बना रहा, तो आने वाले समय में क्षेत्र के और भी युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, जिससे पूरे क्षेत्र का विकास संभव हो सकेगा।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा सेल में बहाली में अनियमितता का आरोप, सशक्त संयुक्त मोर्चा ने जताया विरोध

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 5001 से अधिक शिवभक्त कलशयात्री महिलाओं ने जंबू अखाड़ा स्थित बाबा लिंगेश्वरनाथ का किया जलाभिषेक

जमशेदपुर : पवित्र श्रावण मास के 24 अगस्त 2026 चौथे सोमवारी के पावन अवसर पर शहर के प्रसिद्ध जंबू अखाड़ा समिति द्वारा मुख्य संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले एवं संरक्षक बंटी…

Spread the love

Potka : पोटका के जिला परिषद सदस्य पर हमला करने वालों  पर कार्रवाई की मांग, भाजपा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

पोटका : जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, उनके परिवार और साथियों के साथ 16 अगस्त की रात कांवड़ यात्रा के दौरान कैरासाई के समीप अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट के मामले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time