Potka : पोटका में शिक्षक सम्मान सह सम्मेलन का आय़ोजन, विधायक संजीव सरदार ने कहा- शिक्षक, शिक्षा के माध्यम से समाज को आलोकित करते हैं 

18 सेवानिवृत शिक्षकों को किया गया सम्मानित, 32 नए सदस्य संघ से जुड़े

पोटका : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा पोटका में शिक्षक सम्मान सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक गण उपस्थित रहे। वहीं इस दौरान सेवानिवृत हुए 18 शिक्षकों को मेमेंटों एवं शोल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही 32 नए सहायक शिक्षकों ने प्राथमिक शिक्षक संघ की सदस्यता ग्रहण की। जिसे संघ द्वारा सम्मान पूर्वक शामिल किया गया। वहीं कार्यक्रम में विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। इस दौरान जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह,प्रखंड अध्यक्ष श्यामल कुमार मंडल, अनुपम कुमार भकत, दशरथ सरदार, पीयूष पालीत, रुद्र प्रताप सीट, दाखिल टुडू, मधुसूदन मुंडा, अमरेंद्र मुंडा, सोमनाथ मुंडा, अमरेंद्र सरदार आदि उपस्थित रहे वहीं विधायक संजीव सरदार ने कहा कि शिक्षक ही है जो समाज को उन्नति की राह पर ले जाता है जिससे समाज आलोकित होता है इसलिए समाज में शिक्षक समाज का बहुत बड़ा योगदान है।

एकता में ही बल है : श्यामल मंडल

प्रखंड अध्यक्ष श्यामल कुमार मंडल एवं अनुपम भकत ने कहा कि हम सब की पहचान एकता है एकता से ही बल मिलती है जिससे हम सब बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान कर सकते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि सम्मान समारोह एवं मिलन समारोह का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को एकता के सूत्र में बांधते हुए उनके समस्याओं का समाधान करते हुए आगे बढ़ते रहना है वहीं जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड में पुराने शिक्षकों को भी टेस्ट पास करना अनिवार्य कर दिया गया है जो कहीं से सही रही है हम सब इसका विरोध करते हैं इस मामले को लेकर हम सब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटा चुके हैं। यदि इस नियम को नहीं बदला जाता है तो संघ आंदोलन करने के लिए रूपरेखा तैयार करेगी। वहीं उन्होंने कहा कि मंईयां सम्मान की राशि समय पर दी जा रही है। मगर विद्यालय के विकास निधि का पैसा नहीं दिया गया है। जिसके कारण विद्यालय की साफ-सफाई, शौचालय की सफाई, डस्टर आदि की खरीदारी रंग रंगाई में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि 6 माह हो चुके हैं नए सहयोगी शिक्षकों का प्रमाण पत्र का सत्यापन नहीं होने से उन्हें वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। वही शिक्षकों का कार्यकाल सुबह को 6:30 से 11:30 किया जाए जो पुराने समय से चला आ रहा है वहीं इसे बदलकर सुबह के 7:00 बजे से 1:00 तक किए जाने से दूर दराज से आने वाले बच्चों को कड़े धूप का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि मांगे नहीं पूरी होती है तो संघ इसके लिए आंदोलन करने को बाध्य होगा।

इसे भी पढ़ें : Potka : विद्युत सुदृढ़ीकरण कार्य का विधायक संजीव सरदार ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो मुर्दा मैदान कचरा प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद विधायक सरयू राय ने भरी हुंकार, कहा- मुकदमों से नहीं डरता, जमानत के लिए पैरवी करने भी नहीं जाऊंगा 

मुर्दा मैदान प्रकरण में सरयू बोलेः जो होगा, सामना करूंगा मानगो में बदहाल सफाई, पेयजल संकट और सड़कों की दुर्दशा पर निगम को घेरा जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक…

Spread the love

Jamshedpur : तालसा ग्राम सभा ने एसआईआर के दौरान दस्तावेज सत्यापन का मांगा अधिकार, सीओ-बीडीओ के माध्यम से निर्वाचन आयोग को भेजा मांग पत्र

जमशेदपुर : भारत निर्वाचन आयोग की ओर से पूर्वी सिंहभूम जिले में कराए जा रहे एसआईआर में कई विसंगतियां सामने आ रही हैं. पर्याप्त दस्तावेज नहीं होने के कारण यहां…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time