Potka : अवैध बालू कारोबार के खिलाफ कांग्रेस का बिगुल, चेक पोस्ट लगाने की मांग

पोटका : अवैध बालू के कारोबार में संलिप्त माफियाओं के खिलाफ कांग्रेसियों ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। इस संबंध में कांग्रेसb नेताओं ने उपायुक्त (डीसी) के नाम मांग पत्र सौंपने के बाद हाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मामले को गंभीरता से उठाया।

प्रेस वार्ता में कांग्रेस के जिला सचिव जयराम हांसदा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुबोध सरदार एवं प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी ने आरोप लगाया कि पोटका क्षेत्र में बड़े पैमाने पर ओड़िशा से बिना चालान बालू का अवैध परिवहन किया जा रहा है, जिसे ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। इसके कारण स्थानीय ग्रामीण क्षेत्रों में बालू की भारी किल्लत उत्पन्न हो गई है और आम लोगों को महंगे दाम चुकाने पड़ रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने रसूनचोपा के ग्रामीणों को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब ग्रामीण भी बालू माफियाओं के खिलाफ सड़क पर उतर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी भी उनके साथ खड़ी है और जल्द ही इस मुद्दे को लेकर जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि अवैध बालू कारोबार पर रोक लगाने के लिए लाइलम घाटी एवं तिरिंग घाटी के समीप चेक पोस्ट स्थापित किए जाएं। साथ ही रात के अंधेरे में बड़े पैमाने पर बालू परिवहन करने वाले माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सीताराम सोरेन, सीताराम टुडू, जमजम आलम एवं आनंद पाल सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका का तेतला–बड़ा बंधवा मार्ग वर्षों से अधूरा, हादसों का बढ़ा खतरा, ग्रामीणों ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सीपीएस एवं ट्रिम फैक्ट्री के रक्तदान शिविर में 244 यूनिट हुआ रक्त संग्रहित

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सीपीएस एवं ट्रिम फैक्ट्री के द्वारा संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर आयोजित की गई। शिविर में कुल 244 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।…

Spread the love

Potka: ब्रेन मलेरिया रोकथाम को लेकर शंकरदा पंचायत में लगा शिविर, पीएलवी ने जांच कराकर लोगों को किया जागरूक

पोटका : स्वास्थ्य विभाग पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर शंकरदा पंचायत के सुभाष चबूतरा में एक दिवसीय मलेरिया जांच सह जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। पोटका में ब्रेन मलेरिया से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time