Jhargram : ममता बनर्जी की झाड़ग्राम में चुनावी रैली 11 को, टीएमसी नेताओं ने सभास्थल का किया निरीक्षण

झाड़ग्राम : विधानसभा चुनाव से पहले जंगलमहल में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी 11 अप्रैल को झाड़ग्राम के जामदा सर्कस मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। सभा की तैयारियों के तहत जिला तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष व नयाग्राम के प्रत्याशी दुलाल मुर्मू, जिला सभाधिपति चिन्मयी मारांडी और झाड़ग्राम विधानसभा के प्रभारी प्रसून सरंगी सहित कई नेता मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद जिला अध्यक्ष ने कहा कि जंगलमहल के लोगों का “दीदी” पर अब भी पूरा भरोसा है और चारों विधानसभा सीटें जीतकर उन्हें जीत का तोहफा दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ेगी।

इसे भी पढ़ें : Kharagpur : शालीमार स्टेशन पर बढ़ेंगी सुविधाएं, समर्पित यात्री होल्डिंग एरिया होगा विकसित, भीड़ प्रबंधन व्यवस्था होगी सुदृढ़ रेलवे के वरीय अधिकारियों के उच्चस्तरीय दल ने किया निरीक्षण

Spread the love

Related Posts

Potka : पोटका के जिला परिषद सदस्य पर हमला करने वालों  पर कार्रवाई की मांग, भाजपा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

पोटका : जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, उनके परिवार और साथियों के साथ 16 अगस्त की रात कांवड़ यात्रा के दौरान कैरासाई के समीप अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट के मामले…

Spread the love

Jhargram : झाड़ग्राम होटल ओनर्स एसोसिएशन की पहल पर झाड़ग्राम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में चलाया गया सफाई अभियान 

झाड़ग्राम : शाल-महुआ के घने हरे-भरे जंगलों से घिरा ‘अरण्य सुंदरी’ झाड़ग्राम अपनी प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली के लिए प्रसिद्ध है। शहर को और अधिक सुंदर, स्वच्छ एवं पर्यावरण के अनुकूल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time