Bahragora: गोवा जाने के लिए निकला युवक रास्ते में हुआ लापता, परिजनों की बढ़ी चिंता

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरी पंचायत अंतर्गत मेहुलडांगरी गांव का रहने वाला युवक विकास पाल बीते शनिवार यानी 26 जुलाई को अपने घर से गोवा जाने के लिए निकला था. उसने बालेसोर से ट्रेन पकड़ने की योजना बनाई थी.

शनिवार रात करीब 10 बजे विकास ने अपनी मां से आखिरी बार बात की. उसने कहा कि वह खाना खा रहा है और मोबाइल में चार्ज नहीं है, इसलिए बाद में बात करेगा. इसके बाद से ही उसका मोबाइल लगातार स्विच ऑफ आ रहा है.

रविवार सुबह जब उसकी मां ने फिर से फोन किया, तो संपर्क नहीं हो पाया. परिजनों ने गोवा में रहने वाले उसके साथियों से जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन वहां भी किसी को विकास के पहुंचने की जानकारी नहीं मिली.

घटना के बाद विकास के पिता सुकुमार पाल ने बहरागोड़ा थाना में बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. युवक का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे परिवार में गहरी चिंता और बेचैनी बनी हुई है.

 

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: वेतन और सुविधा की मांग पर अड़े 108 एंबुलेंस कर्मी, मरीजों की बढ़ी परेशानी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *