Bahragora: चित्रेश्वर मंदिर जाने वाली सड़क हुई दुरुस्त, समीर महंती ने निभाई जनप्रतिनिधि की ज़िम्मेदारी

बहरागोड़ा :  चित्रेश्वर मंदिर तक जाने वाली एक किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क को रविवार को दुरुस्त किया गया. यह मरम्मत कार्य सावन माह को ध्यान में रखते हुए किया गया, जब मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है.

चित्रेश्वर चौक से मंदिर तक की सड़क पिछले कई वर्षों से जर्जर अवस्था में थी. श्रावण के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और आवागमन में परेशानी को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक समीर महंती से सड़क मरम्मत की मांग की थी.

विधायक की पहल पर रविवार को करीब 10 डंपर स्लग सड़क पर डाले गए. तीन जेसीबी मशीनों की मदद से स्लग को समतल किया गया और उसके बाद रोलर मशीन चलाकर सड़क को दृढ़ किया गया. इसका उद्देश्य था कि श्रद्धालुओं को मंदिर तक पैदल चलने में किसी प्रकार की असुविधा न हो.

ग्रामीणों ने विधायक समीर महंती की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि वे हमेशा गांववासियों के सुख-दुख में सहभागी रहते हैं. मंदिर परिसर से जुड़ी कई समस्याओं के समाधान में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

इस अवसर पर सुभाष दलाई, सामु लेंका, आनंद भोक्ता, सपन सिंह, शंकर सिंह, दिवाकर दलाई, बबलू दास और कुणा घोष सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: गांव से प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क खस्ताहाल, जान जोखिम में डाल चल रहे लोग

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Gua : रांजाबुरु खदान आंदोलन समाप्त, त्रिपक्षीय वार्ता में चार मांगों पर बनी सहमति

स्थानीय युवाओं के अधिकारों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी : दीपक बिरुवा गुवा : गुवा सेल के रांजाबुरु खदान क्षेत्र में 75 प्रतिशत स्थानीय रोजगार, रेक लोडिंग एवं ट्रांसपोर्टिंग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *