Bahragora: ओडिशा में पेड़ से लटकी मिली बहरागोड़ा से लापता युवक की लाश

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के आमडींगा गांव में रहने वाले 28 वर्षीय कुना देहूरी का शव ओडिशा सीमा क्षेत्र में झूलता हुआ मिला. घटना जामसोला पुरनापानी मिडिल स्कूल के पास की है, जो झारपोखरिया थाना क्षेत्र में आता है.

परिजनों के मुताबिक कुना सोमवार दोपहर से लापता था. देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से संपर्क किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला.

मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों की नजर एक बाइक पर पड़ी जो सुनसान स्थिति में खड़ी थी. पास ही एक पेड़ पर एक युवक का शव लटकता हुआ मिला. पहचान करने पर पता चला कि वह कुना देहूरी है.

सूचना मिलते ही झारपोखरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारीपदा भेजा.

इस घटना से गांव में शोक की लहर है. कुना अपने पीछे पत्नी और एक साल की बच्ची को छोड़ गया है.

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: DBT सही फिर भी नहीं मिला पैसा, सम्मान शिविर ने बढ़ाई पीड़ा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *