बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की गुहियापाल पंचायत अंतर्गत झरिया गांव से बांकदह तक जाने वाली ग्रामीण सड़क वर्तमान में अपनी बदहाली पर आंसू रो रही है। इस महत्वपूर्ण मार्ग की स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि पूरी सड़क अब बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है। हल्की बारिश होते ही इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे यह रास्ता तालाब जैसा नजर आने लगता है और राहगीरों को कीचड़ व जलजमाव के बीच से जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ता है। सड़क की इस जर्जर हालत के कारण आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं और स्कूली बच्चों व मरीजों को लाने-ले जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रति गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा है कि जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के कारण उन्हें सालों से इस नारकीय स्थिति को झेलना पड़ रहा है, अतः उन्होंने जनहित में इस सड़क की अविलंब मरम्मत और पुनर्निर्माण की मांग की है।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : मासूम से यौन शोषण का आरोपी साधु मुर्मू गिरफ्तार, बरसोल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर भेजा जेल


















































