Jamshedpur : सामाजिक संदेश के साथ मनाया बेटा का जन्मदिन

पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष सुशील अग्रवाल के अनूठी पहल की सराहना

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने आज समाज में नई सोच और संवेदनशीलता का संदेश फैलाते हुए अपनी अनूठी पहल की। जहां समाज में दिखावे और रुतबे के लिए जन्मदिन और विवाह वर्षगांठ बड़े-बड़े होटलों में मनाने की प्रवृत्ति बढ़ रही है, वहीं सुशील अग्रवाल ने अपने बेटे का जन्मदिन चाकुलिया में ध्यान फाउंडेशन द्वारा संचालित गौशाला में गौमाता की उपस्थिति में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने गुड़ और हरे चारे के साथ गौमाता की सेवा की। उक्त गौशाला में लगभग अठारह हजार गौवंश रहते हैं। इस कार्यक्रम में जमशेदपुर और चाकुलिया से लगभग सौ लोग शामिल हुए। इस आयोजन की शोभा प्रदेश मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्ष प्रभा पाडिया की उपस्थितियों से और बढ़ गई। सुशील अग्रवाल की इस पहल ने समाज में साधारण जीवन और सेवा भाव की प्रेरणा दी, और लोगों को दिखावे की संस्कृति के बजाय वास्तविक सेवा और मानवता के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : ADC की रोक के बाद टाटा लैंड डिपार्टमेंट की मिलीभगत से साकची में अवैध निर्माण कार्य जारी, जेएनएसी मौन? 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर – 19 में भाग लेकर शहर लौटे खिलाड़ियों का हुआ स्वागत

जमशेदपुर : सीआईएससीई नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर 19 के खिलाड़ियों के शहर लौटने पर देर रात स्वागत किया गया। गौरतलब हो कि ( करनाल ) हरियाणा में 29 सितंबर से…

Spread the love

Jamshedpur : बर्मामाइंस में प्रशासन का बड़ा एक्शन, अतिक्रमण कर बनी 17 दुकानें हटायी गई, टाटा स्टील के आवेदन पर हुई कार्रवाई

स्टार टॉकीज के समीप आशीर्वाद होटल के पीछे सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा जमशेदपुर : सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ जमशेदपुर जिला प्रशासन ने कार्रवाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time