Jamshedpur : पूर्व सैनिक सेवा परिषद की नयी जिला समिति का गठन, बृजकिशोर सिंह अध्यक्ष व सुशील कुमार सिंह बने महामंत्री

वार्षिक आमसभा में निवर्तमान कमिटी भंग कर नयी कमिटी का हुआ गठन

जमशेदपुर : पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम समिति की वार्षिक आम रविवार को बारीडीह स्थित शकुन्तला उद्यान सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता बृजकिशोर सिंह ने की। बैठक में पूर्व जिला समिति द्वारा अपने विगत कार्यकाल के दौरान आयोजित कार्यक्रमों एवं आय-व्यय का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसकी उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि से सराहना करते हुए समर्थन प्रदान किया। संगठन के महत्व एवं पूर्व सैनिकों के दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए किए गए प्रयासों पर सुशील कुमार सिंह एवं दिनेश सिंह ने विस्तारपूर्वक अपने विचार रखे। सभी सदस्यों के सुझाव एवं विचारों को ध्यान में रखते हुए नई जिला समिति के गठन के लिए निवर्तमान समिति को भंग कर दिया गया। तत्पश्चात चुनाव प्रक्रिया के तहत निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से कमिटी गठन के लिए राजीव रंजन को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। उनके कुशल नेतृत्व में पूरी चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। संगठन को मार्गदर्शन देने हेतु एक मार्गदर्शक मंडल का गठन भी किया गया। साथ ही सभी की सहमति से पूरे जिले को 8 मंडलों में विभाजित कर उनके संयोजक एवं सह-संयोजक नियुक्त किए गए।

जिला समिति में शामिल पदाधिकारी
श्रद्धांजलि सभा में शामिल पूर्व सैनिक

जिला अध्यक्ष : बृजकिशोर सिंह, जिला महामंत्री : सुशील कुमार सिंह, जिला संयोजक : राजीव रंजन, जिला कोषाध्यक्ष : मिथिलेश कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष : डॉ.कमल कुमार शुक्ला, प्रमोद कुमार दास, हंसराज सिंह तथा विद्यानंद गिरी

संयुक्त सचिव : दिनेश कुमार सिंह एवं अभय सिंह, सह कोषाध्यक्ष : मनोज ठाकुर, मीडिया प्रभारी : हरेंदु शर्मा, मार्गदर्शक मंडल : रमेश कुमार सिंह, उपेंद्र प्रसाद सिंह, चंद्रमा सिंह, कोमल दुबे, सतनाम सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव एवं महेश चंद्र प्रसाद शामिल हैं।

मंडल संयोजक एवं सह-संयोजक

मानगो मंडल : मिथिलेश एवं सुरेंद्र प्रसाद मौर्य, कदमा-सोनारी मंडल : विजय कुमार त्रिपाठी एवं राजेश कुमार, बारीडीह-बिरसानगर : अनुभव कुमार सिंह एवं अनुज कुमार सिंह, गोविंदपुर-टेल्को: कामबाबू एवं शैलेंद्र कुमार सिंह,साकची-गोलमुरी मंडल : अशोक कुमार श्रीवास्तव, बर्मामाइन्स : बरमेश्वर पांडे एवं राधेश्याम सिंह, बागबेड़ा-जुगसलाई : जयराम सिंह  एवं  कुंदन सिंह, आदित्यपुर एवं गम्हरिया : शिव शंकर चक्रवर्ती एवं राजीव रंजन सिंह,

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानवता के क्षेत्र में गणिनाथ सेवा संस्थान कर रहा सराहनीय कार्य : काले

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के बिरसानगर क्षेत्र में 40 लाख की विकास योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया उद्घाटन, जनसुविधाओं को मिलेगा विस्तार

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू ने मंगलवार को बिरसानगर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में…

Spread the love

Jamshedpur : अग्रवाल युवा मंच का पौधा एवं गमला दान कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर : अग्रसेन जयंती सप्ताह के अंतर्गत अग्रवाल युवा मंच, जमशेदपुर द्वारा आज सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बर्मामाइंस में पौधा एवं गमला दान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time