Jamshedpur : मानवता के क्षेत्र में गणिनाथ सेवा संस्थान कर रहा सराहनीय कार्य : काले

13वें रक्तदान शिविर में शामिल होकर अमरप्रीत सिंह काले ने किया रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन

जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित गणिनाथ सेवा संस्थान भवन में 13वें महा रक्तदान शिविर का  आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता निभाई।

शिविर की एक विशेष पहल के तहत संस्थान की ओर से सभी रक्तदाताओं को हेलमेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह पहल न केवल लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करती है, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी एक सराहनीय प्रयास है।

इस अवसर पर झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले उपस्थित होकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, जो जरूरतमंदों को नया जीवन देने का माध्यम बनता है। ऐसे आयोजन समाज में सेवा, समर्पण और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।

श्री काले ने गणिनाथ सेवा संस्थान द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और इससे अधिक से अधिक लोग रक्तदान जैसे पवित्र कार्य के लिए आगे आने के लिए प्रेरित होते हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : “AI को समझना” विषय पर सेमिनार का आयोजन, JEM फाउंडेशन द्वारा संचालित स्कूल-कॉलेज के 270 शिक्षकों ने लिया हिस्सा 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद-2026’, 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 जनजातीय कलाकारों का जुटान

गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के 13वें राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ जावा के अनावरण के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान…

Spread the love

Jamshedpur : महाकाल बॉयज क्लब ने छठ महापर्व पर लगाया सेवा शिविर, व्रतियों की सेवा कर निभाया सेवा धर्म

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ को सार्थक करते हुए छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए भुइयांडीह गोल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time