गुवा : गुवा में चल रहे (माइन डेवलपर एंड ऑपरेटर) व्यवस्था के प्रति जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकू ने विरोध जताते हुए क्षेत्र के बेरोजगारों का समर्थन किया। उन्होंने गुवा क्षेत्र के यूनियन पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं मजदूरों से एकजुट रहने का आह्वान किया और आने वाले भविष्य संघर्ष के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि मजदूरों के समर्थन में सदैव आगे रहेंगे तथा उनका यह प्रयास रहेगा इस क्षेत्र के बेरोजगार मजदूरों को नौकरी में प्राथमिकता मिले। मौके पर कारिगुरिया गाँव के कसीरा पंचायत के कुछ नवयुवक ने नियुक्ति के संदर्भ में चर्चा की। जिसमें अजय सिंकु, संजय सिंकु, लक्ष्मण सिंकु, दीपक हेम्ब्रोम,गुवा के किशोर सिंह व अन्य कई शामिल रहे।
इसे भी पढ़ें : Gua : सरकार के वादा खिलाफी से सहायक अध्यापकों में आक्रोश, 18 अप्रैल को रांची कूच का ऐलान
There is no ads to display, Please add some



















































