Jamshedpur : आम आदमी पार्टी कोल्हान में मजबूत आधार को लेकर की मंथन

जमशेदपुर : आम आदमी पार्टी के कोल्हान प्रभारी विनोद सिंह के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम ज़िले के पदाधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विषय प्रवेश कराने के उपरांत तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से संगठन सशक्तीकरण को लेकर सुझाव आमंत्रित किए गए।
बैठक में कोल्हान सह-प्रभारी शंभू सिंह, कोल्हान संगठन मंत्री संतोष राव, प्रदेश समन्वय समिति की अधिवक्ता विनीत मिश्रा, प्रोफेसर शालिग्राम मिश्र समेत अन्य मौजूद थे।
कोल्हान प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि बैठक में जिला स्तर पर मजबूत संगठनात्मक की ढांचा तैयार करने, महानगर कमेटी के गठन तथा कार्यकर्ताओं को सौंपे जाने वाले जिम्मेदारियों को लेकर सकारात्मक चर्चा की गई। सबों ने संगठन को झारखंड में मजबूत बनाने का संकल्प लिया। उधर आप के कोल्हान सचिव अश्विनी मथान ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठन का मजबूत स्वरूप कोल्हान में तैयार करने की रणनीति तैयार की जा रही है। दूसरे दलों के कार्य संस्कृति से नाराज़ चल रहे कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने आप पार्टी के कार्यशैली को सराहा है तथा आप में शामिल होने का संकेत दिये हैं। समझ बूझ के साथ संगठन कोल्हान में मजबूत आधार स्थापित करने पर मंदन कर रही है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सरयू राय और चक्रधरपुर डिवीजन के डीआरएम के बीच हुई बातचीत, डीआरएम ने स्वीकारा, टाटानगर जंक्शन पर ट्रेने विलंब से पहुंच रही हैं; कारण भी बताया


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर – 19 में भाग लेकर शहर लौटे खिलाड़ियों का हुआ स्वागत

जमशेदपुर : सीआईएससीई नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर 19 के खिलाड़ियों के शहर लौटने पर देर रात स्वागत किया गया। गौरतलब हो कि ( करनाल ) हरियाणा में 29 सितंबर से…

Spread the love

Jamshedpur : बर्मामाइंस में प्रशासन का बड़ा एक्शन, अतिक्रमण कर बनी 17 दुकानें हटायी गई, टाटा स्टील के आवेदन पर हुई कार्रवाई

स्टार टॉकीज के समीप आशीर्वाद होटल के पीछे सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा जमशेदपुर : सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ जमशेदपुर जिला प्रशासन ने कार्रवाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time