मुरी : कुटाम में सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन नागरिक अधिकार सुरक्षा मंच के तत्वावधान में हुआ। संचालन चिरंजीव सिंह मुंडा ने किया। मुखिया लालू राम उरांव मिलन समारोह की उपस्थिति के लिए बधाई दी । साथ ही मुखिया के सरहुल नृत्य की टीम ने सरहुल गीत के साथ नृत्य प्रस्तुत किया। इसमें राहे से आए सरहुल टीम के कलाकारों ने भी समा बांध कर लोगों को नृत्य करने के लिए आकर्षित किया। इसे सफल बनाने में अनन्त सिंह मुंडा के साथ सुदान हजाम एवं सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा।
इसे भी पढ़ें : Muri : शहीद रघुनाथ महतो को दी गई श्रद्धांजलि
There is no ads to display, Please add some



















































