Jamshedpur : आरटीआई कार्यकर्ता संघ की बैठक में सूचना आयुक्त की नियुक्ति में राजनीतिक दखलअंदाजी की आलोचना, राज्यपाल से शिकायत का निर्णय

जमशेदपुर : आरटीआई कार्यकर्ता संघ की केन्द्रीय समिति की एक बैठक पुराना कोर्ट परिसर में संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष दिलबहादुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में केन्द्रीय अध्यक्ष दिलबहादुर ने कहा कि संघ की वर्षों की मांग एवं जन आन्दोलन तथा आरटीआई कार्यकर्ताओं द्वारा उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय में दायर याचिका के कारण ही आज मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त लोकायुक्त की नियुक्ति करना सरकार की मजबूरी बनी। हालांकि संघ ने इसे सराहनीय कदम बताया। लेकिन विडंबना ये है कि झारखंड सरकार के द्वारा सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी निर्देशों की अवहेलना करते हुए राष्ट्रीय राजनीतिक दल और क्षेत्रीय दलों के द्वारा अपने राजनीतिक दल के प्रेस प्रवक्ता के नामों की नियुक्ति करने से सूचना आयोग के उद्देश्य पर प्रश्नचिन्ह खड़ा ही गया। दिल बहादुर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश के अनुरूप सूचना आयुक्त की नियुक्ति नहीं हुई है। सुप्रीम कोर्ट का दिशा निर्देश जारी था कि विभिन्न क्षेत्रों के ख्याति प्राप्त प्रतिष्ठित व्यक्तियों की नियुक्ति होनी चाहिए थी, लेकिन सरकार और विपक्ष की मिली भगत से ये सूचना आयुक्त की पद को आपस में बंदरबांट कर लिया गया है।

राज्यपाल से की जाएगी शिकायत

उपरोक्त संबंध में राज्यपाल संतोष गंगवार को आवेदन देकर सूचना आयुक्त के पद को निरस्त करने की मांग की जाएगी। साथ ही उन्हें बताया जाएगा कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश के अनुसार आरटीआई एक्टिविस्ट, समाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न समाजिक कार्यकर्ता जो ख्याति प्राप्त हैं, उनकी सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्ति होनी चाहिए।

सूचना मांगने में मिलती है धमकी : कृतिवास मंडल

केन्द्रीय महासचिव कृतिवास मंडल ने कहा कि आरटीआई एक्टिविस्ट के सूचना मांगने पर जान मारने की धमकी दी जाती है। लेकिन प्रशासन आरटीआई एक्टिविस्ट को किसी भी तरह की कानूनी रूप से मदद नहीं करतीं हैं। धमकी देने वाले को बचाने का काम किया जा रहा है और आरटीआई एक्टिविस्ट की मनोबल को घटाने की काम किया जा रहा हैबैठक में मुख्य रूप से केन्द्रीय उपाध्यक्ष सदन कुमार ठाकुर, सुनील कुमार मुर्मू, सुनील प्रसाद, आर केसरी, रंजीत सिंह, दिनेश कुमार शर्मा, बवीता कुमारी, सुलोचना देवी, राजू बेसरा, लक्ष्मण किस्कू, कांग्रेस महतो, सुषेन गोप, चन्द्रशेखर रजक, अनन्त कुमार महतो, सुनील मुर्मू, घासी राम हांसदा, रेणू देवी, मोमिता मुखी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पूर्व सैनिक सेवा परिषद की नयी जिला समिति का गठन, बृजकिशोर सिंह अध्यक्ष व सुशील कुमार सिंह बने महामंत्री


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद-2026’, 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 जनजातीय कलाकारों का जुटान

गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के 13वें राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ जावा के अनावरण के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान…

Spread the love

Jamshedpur : महाकाल बॉयज क्लब ने छठ महापर्व पर लगाया सेवा शिविर, व्रतियों की सेवा कर निभाया सेवा धर्म

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ को सार्थक करते हुए छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए भुइयांडीह गोल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time