जमशेदपुर : जुगसलाई निवासी सामाजिक कार्यकर्ता उमेश प्रसाद खीरवाल (टप्पू) का रविवार को बेंगलुरु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर शहर में पहुंचते ही उनके परिचित एवं शुभचिंतको में शोक की लहर दौड़ गई। उमेश प्रसाद खिरवाल के निधन पर अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने गहरी संवेदना व्यक्त की। सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार उमेश खिरवाल आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बच्चियों की शादी एवं बच्चों की पढ़ाई लिखाई में हमेशा बढ़ चढ़कर सहयोग करते रहे हैं। वे शंकराचार्य जी के सानिध्य में रहकर सनातन हिंदू विचारधारा का प्रचार प्रसार करते रहे हैं। वे धर्म प्रेमी थे परंतु अतिवादी नहीं थे और उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने बताया कि उनके हार्ट का ऑपरेशन हुआ था और ब्रायन प्रभावित हो गया था, जिसका बेंगलुरु में इलाज चल रहा था। जहां उन्होंने रविवार को अंतिम सांस ली। सोमवार को पार्थिव शरीर हवाई मार्ग से शहर आएगा और दोपहर तीन बजे जुगसलाई डी कोस्टा रोड स्थित आवास से अंतिम यात्रा शुरू होगी। शिव घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आरटीआई कार्यकर्ता संघ की बैठक में सूचना आयुक्त की नियुक्ति में राजनीतिक दखलअंदाजी की आलोचना, राज्यपाल से शिकायत का निर्णय
There is no ads to display, Please add some



















































