Jamshedpur : जज्बा, मेहनत के साथ खेल में हुनर भी जरूरी : सरयू राय

बास्केटबॉल जूनियर की चैंपियनशिप जीतने वाली टीम का विधायक ने किया सम्मान

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के पैट्रन ऑफ चीफ सरयू राय ने कहा है कि बास्केटबॉल के क्षेत्र में जमशेदपुर का नाम राज्य ही नहीं वरन राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है। यह सुखदायी है। उन्होंने कहा कि जज्बा, मेहनत और हुनर अगर एक साथ हो तो फिर सफलता मिलनी तय है। कई बार कद में ऊंचे खिलाड़ी को औसत ऊंचाई का खिलाड़ी भी हुनर के बल पर मात दे देता है। हुनर बेहद जरूरी है। इसके साथ ही खेल में कठोर अनुशासन की भी जरूरत होती है। यह अनुशासन ही है जो समाज के किसी भी युवक को खिलाड़ी बना देता है। अनुशासन पर बहुत ध्यान देना होगा। खेल के क्षेत्र में जो आपका गुरु है, वही सही है, आपको यह मान कर चलना चाहिए।
गौरतलब है कि 26वां जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप साहिबगंज में 29 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित हुआ था। एसोसिएशन की तरफ से भेजे गए लड़के और लड़कियों की टीम ने वहां शानदार परफार्मेंस किया। विजेता टीम के सदस्यों के साथ श्री राय ने परिचय प्राप्त किया और चैंपियनशिप जीतने की बधाई भी दी। श्री राय ने एसोसिएशन के महासचिव और अंतरराष्ट्रीय कोच, खेलो इंडिया के सदस्य जेपी सिंह की मांग पर वैकल्पिक व्यवस्था होने तक अपने बारीडीह कार्यालय के दो कमरों का इस्तेमाल करने की रजामंदी दी है। इस मौके पर मानगो नगर निगम के ब्रांड अंबेसडर मुख्तार आलम खान, वरीय बास्केटबॉल खिलाड़ी आसिफ खान आदि भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : Potka : नाबालिग बच्चों के बाइक चलाने पर लगे रोक, भाजपा नेत्री ने एसएसपी को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : स्पेशल लोक अदालत में अधिक से अधिक एनआई एक्ट के मामले के निष्पादन पर जोर, PDJ ने की बैठक

जमशेदपुर : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक हुई. जिसमें आगामी 25 अप्रैल 2026…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा के चित्रेश्वर व बहुलिया में गाजन महोत्सव का  आगाज, दिखा अटूट आस्था और अदम्य साहस  

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के ऐतिहासिक चित्रेश्वर और बहुलिया (बाबा भूतेश्वर) शिव मंदिरों में सोमवार को सदियों पुरानी परंपरा और रोंगटे खड़े कर देने वाली आस्था के साथ गाजन पर्व…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time