Bahragora : बहरागोड़ा से 15 वर्षीय किशोरी का विवाह की नियत से अपहरण, FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस 

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। घटना से सहमे परिवार ने वारदात के लगभग एक सप्ताह बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिवार के अनुसार, 18 फरवरी की सुबह लड़की अपने एक दोस्त के घर जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान पानीपाड़ा इलाके में बोलेरो गाड़ी पर सवार कुछ लोगों ने उसे रास्ते से उठा लिया। परिजनों का आरोप है कि अपहरण के बाद आरोपियों ने लड़की की मांग में जबरन सिंदूर भी लगा दिया, जिससे परिवार और अधिक भयभीत हो गया।

नाबालिग के पिता की शिकायत पर थाने में दर्ज एफआईआर में पानीपाड़ा निवासी सुब्रत बैठा को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि एक अन्य को अज्ञात रखा गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने के लिए मोबाइल कॉल डिटेल्स व लोकेशन का विश्लेषण किया जा रहा है।

थाना पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। लड़की की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पुलिस ने परिजनों से अपील की है कि जांच में सहयोग करें और किसी भी तरह की अफवाहों से बचें। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले में ठोस प्रगति की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कदमा में मंदिर की दानपेटी से चोरी करने वाला धराया, चोरी की गई नकदी बरामद 

Spread the love

Related Posts

Gua : सारंडा में वन अग्नि रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान

गुआ (पश्चिम सिंहभूम) : वन प्रमंडल पदाधिकारी, सारंडा वन प्रमंडल एवं संलग्न पदाधिकारियों के निर्देशानुसार सारंडा कला मंच, गुआ साईं के स्थानीय कलाकारों द्वारा गुआ प्रक्षेत्र के विभिन्न गाँवों में वन…

Spread the love

Chaibasa : चिरुकबेड़ा वनग्राम में विधायक सोनाराम सिंकु के प्रयास से लगा नया ट्रांसफार्मर

चाईबासा : जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आराहासा पंचायत के राजस्व ग्राम बाईहातु स्थित वनग्राम चिरुकबेड़ा में पिछले चार-पांच महीनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time