बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत जयपूरा चौक से वृंदावनपुर गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत बद से बदतर हो चुकी है. वर्षों पहले बनी यह सड़क अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. इस पर चलना ग्रामीणों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है.
सड़क पर गड्ढे और जलजमाव से दुर्घटना की आशंका
हल्की बरसात में भी सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इन गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह रास्ता बेहद जोखिमभरा हो गया है.
जर्जर पुलिया बनी मुसीबत का सबब
जयपूरा गांव के समीप स्थित पुलिया की हालत भी बेहद खराब है. बरसात के दिनों में यह पुलिया अक्सर पानी में डूब जाती है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी होती है. स्थानीय लोगों के अनुसार, हर साल बरसात के मौसम में यह पुलिया मौत का रास्ता बन जाती है.
ग्रामीणों ने लगाई गुहार, फिर भी सिर्फ आश्वासन
नारायण दे, अनिल साहू, रतन साहू, पवन साहू, असित दास समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने प्रखंड कार्यालय से लेकर संबंधित मंत्री तक सड़क निर्माण की गुहार लगाई है. लेकिन अब तक उन्हें केवल आश्वासन ही मिला है, कार्य शुरू नहीं हुआ.
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से इस सड़क व पुलिया की मरम्मत जल्द से जल्द करवाने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.
इसे भी पढ़ें : Ramgarh: गरीब बेटियों की शादी में ‘श्री राम लहंगा’ देकर मुस्कान बाँट रहे सांसद मनीष जायसवाल
There is no ads to display, Please add some


















































