Bahragora: पूजा में सुगम यातायात के लिए रेडियम लगे ड्रमों से सड़कों को किया चिन्हित, जनता में बढ़ी राहत

बहरागोड़ा:  दुर्गा पूजा के अवसर पर बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने एक अनूठी पहल शुरू की है। इसके तहत चिन्हित स्थानों पर ड्रम लगाकर उन्हें यातायात संकेतक (Traffic Indicator) के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।

यातायात नियंत्रित करने और रात के समय दृश्यता बढ़ाने के उद्देश्य से इन ड्रमों में रेडियम लगाया गया है। ये चमकीले ड्रम न केवल वाहनों के सुचारू आवागमन में मदद करेंगे, बल्कि रात में दुर्घटनाओं को रोकने में भी प्रभावी साबित होंगे।

शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि पूजा के दौरान भीड़ और वाहनों की संख्या बढ़ जाती है। इस पहल से यातायात प्रबंधन बेहतर होगा और जाम जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। साथ ही यह कदम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करेगा।

स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी की इस जनहितैषी और नेक पहल की भरपूर सराहना की। उनका कहना है कि इससे न केवल सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि पूजा का माहौल सुरक्षित और आनंददायक बनेगा। यह पहल यह भी दर्शाती है कि बहरागोड़ा पुलिस त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा दोनों को लेकर सजग और गंभीर है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bahragora: लगातार बारिश से बहरागोड़ा में कीचड़ में डूबी सड़कें, ग्रामीण परेशान


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Ranchi : नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

सौदान सिंह एवं पवन साईं से अमरप्रीत सिंह काले ने की शिष्टाचार मुलाकात रांची :  भारतीय जनता पार्टी, झारखंड के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सौदान सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन…

Spread the love

Potka : हल्दीपोखर में 13 बकरियों की चोरी, 1.20 लाख रुपये का नुकसान

पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर स्थित सरकारी अस्पताल के समीप शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने आसिफ अंसारी की 13 बकरियां चोरी कर लीं। पीड़ित के अनुसार,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time