Bahragora: बहरागोड़ा CHC में स्वास्थ्य कर्मियों का विशेष प्रशिक्षण, एनीमिया और एड्स पर जागरूकता बढ़ाई

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में सोमवार को एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य एनीमिया मुक्त भारत, विश्व एड्स दिवस जागरूकता और HMIS (स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली) की प्रभावी रिपोर्टिंग के माध्यम से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाना था।

शिविर में अंचल अधिकारी राजाराम सिंह मुंडा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू, और CHC के चिकित्सक डॉ. सुरई माण्डी ने एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य मुद्दों पर विस्तार से जानकारी साझा की। इसके अलावा, जिला से आए प्रशिक्षक डीडीएम दिलीप कुमार और संजय कुमार सिंह ने स्वास्थ्य कर्मियों को तकनीकी और व्यवहारिक ज्ञान दिया।

शिविर में सीडीपीओ, शिक्षा विभाग के कर्मी और सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे। प्रशिक्षकों ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मकसद क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की सटीकता और प्रभावशीलता बढ़ाना है।

प्रशिक्षक दिलीप कुमार का कहना था “हम चाहते हैं कि स्वास्थ्य कर्मियों को एनीमिया, एड्स और HMIS रिपोर्टिंग के बारे में सही जानकारी हो, ताकि वे गांव और नगर क्षेत्र में लोगों को बेहतर सेवाएं दे सकें।”

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: वॉकी टॉकी के दिवाली ऑफर में सुमित मुखी के नाम लगी रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 की लॉटरी

Spread the love

Related Posts

Cricket: टाटानगर लीजेंड बनी 2026 वेटरन्स चैंपियन

जमशेदपुर : मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के द्वारा दो दिवसीय 45 वर्ष से अधिक उम्र के प्लेयर्स के लिए एक वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन टीजीएस क्रिकेट ग्राउंड गम्हरिया में…

Spread the love

Adityapur : सालडीह बस्ती में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, गोली लगने से युवक घायल, TMH में भर्ती

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के समीप सोमवार देर रात दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद फायरिंग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *