चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : पथ प्रमंडल चाईबासा के अंतर्गत बहुप्रतीक्षित पथ, सिंहपोखरिया–जैंतगढ़ सड़क मार्ग (भाया सेरेंगसिया, जगन्नाथपुर) के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन समारोह संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण परियोजना का शिलान्यास झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार तथा परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा, सांसद श्रीमती जोबा मांझी एवं जगन्नाथपुर विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु* के कर-कमलों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। इनमें जगन्नाथपुर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ललित दोराईबुरु झारखंड मुक्ति मोर्चा हाटगम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष जोंडिया सिंकु, बलवंत गोप, सोमनाथ सिंकु, क्रांति तिरिया, मकरध्वज सरदार, रंजन गोप, मुजाहिद, इकबाल, आविद हुसैन, दिनेश प्रधान, मथुरा लागूरी, रंजीत गगराई, आफताब आलम रोशन पान, बबलू गोप, संतोष नाग मुंडा, लोकनाथ पान, मंगल सिंह लागूरी, सागर लागूरी, शैलेश जेराई सहित कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण शामिल थे।
इसे भी पढ़ें : Gua : डीएवी चिड़िया की लोकल मैनेजिंग कमिटी की बैठक सम्पन्न,विद्यालय को समृद्ध एवं सुविधाओं के विस्तार की घोषणा



















































