Bihar Elections: RJD में बढ़ा परिवार का प्रभाव, बड़े भाई तेज प्रताप की साली को तेजस्वी ने दिया टिकट

छपरा:  आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय का तलाक अभी कोर्ट में चल रहा है। इसी बीच तेजस्वी यादव ने तेज प्रताप की साली डॉ. करिश्मा राय को सारण जिले की परसा विधानसभा सीट से आरजेडी का टिकट दे दिया है। करिश्मा राय अब चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं।

करिश्मा राय ने जताया आभार
सिंबल मिलने के बाद करिश्मा राय ने कहा, “मैं तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और मीसा दीदी का धन्यवाद करती हूं। उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। यह साबित करता है कि आरजेडी सच में सभी मां, बहन और बेटियों का सम्मान करती है। तेजस्वी यादव के सामने पूरे बिहार में कोई नहीं है। पूरा बिहार तेजस्वी मय हो गया है।”

करिश्मा राय कौन हैं?
करिश्मा राय पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती हैं। उनके पिता विधान चंद्र राय और चाचा चंद्रिका राय हैं। करिश्मा राय तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय की चचेरी बहन हैं। 2020 में करिश्मा राय ने दानापुर और परसा विधानसभा से आरजेडी का टिकट लेने का प्रयास किया था, लेकिन पिछली बार उन्हें मौका नहीं मिला था।

पारिवारिक और राजनीतिक समीकरण
उस समय दानापुर से रीतलाल यादव और परसा से छोटेलाल राय को टिकट मिला था। करिश्मा राय की जगह जेडीयू ने उनके पिता चंद्रिका राय को टिकट दिया था, लेकिन छोटेलाल राय जीत गए और चंद्रिका राय चुनाव हार गए। इस बार 2025 के चुनाव में जेडीयू ने छोटेलाल राय को फिर से उम्मीदवार बनाया है, जबकि करिश्मा राय को आरजेडी का टिकट मिला है।

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : बहरागोड़ा में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी ने आपातकाल की वर्षगांठ पर जयप्रकाश नारायण को दी श्रद्धांजलि

    बहरागोड़ा : झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी ने रविवार को अपने आवासीय कार्यालय में राजनीतिक और सामाजिक साथियों के साथ मिलकर आपातकाल (इमरजेंसी) की वर्षगांठ…

    Spread the love

    Jamshedpur : पूर्व सीेएम चंपाई सोरेन को टीएमएच से मिली छुट्टी, कई नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य की ली जानकारी

    जमशेदपुर : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन को टीएमएच से छुट्टी मिल गई है. स्वास्थ्य में सुधार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर पर…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time