Bihar Elections: अब खेसारी लाल यादव करेंगे मैदान में एंट्री, पत्नी चंदा देवी का नाम मतदाता सूची में नहीं

छपरा:  भोजपुरी सुपरस्टार और हिट मशीन खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी के चुनाव लड़ने की योजना संकट में है। आरजेडी ने उन्हें छपरा सीट से टिकट दिया था, लेकिन नामांकन प्रक्रिया के दौरान यह सामने आया कि मतदाता सूची में उनका नाम नहीं है।

जांच (स्क्रूटनी) के दौरान पता चला कि छपरा जिले के एकमा ब्लॉक के धानाडीह गांव की रहने वाली चंदा देवी का नाम मतदाता सूची में नहीं है। हालांकि उनका नाम मुंबई की मतदाता सूची में दर्ज है, जहां उनके नाम से फ्लैट भी है।

अब खेसारी लाल यादव चुनाव में होंगे शामिल
सूत्रों के अनुसार, अब उनकी जगह खुद खेसारी लाल यादव छपरा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। अभी उन्हें आरजेडी का आधिकारिक टिकट और चुनाव सिंबल नहीं मिला है, लेकिन जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है।

खेसारी लाल यादव ने पहले कई बार कहा था कि वे राजनीति में नहीं उतरना चाहते। उनका मानना था कि राजनीति में आने से उनके हीरो वाला काम प्रभावित हो सकता है। लेकिन अब परिस्थिति ऐसी बन रही है कि शायद उन्हें पत्नी चंदा देवी की जगह चुनाव में उतरना पड़े।

लालू परिवार के साथ करीबी संबंध
खेसारी लाल यादव के लालू परिवार से अच्छे संबंध हैं। वे लगातार परिवार से मिलते रहे हैं और चुनावी कार्यक्रमों में भी शामिल होते रहे हैं। इससे संभावना है कि पार्टी के भीतर उन्हें आसानी से समर्थन मिलेगा।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 2 सितंबर को आजसू करेगी झारखंड सरकार का पुतला दहन

    जमशेदपुर : आजसू पार्टी जमशेदपुर ने झारखंड सरकार की कथित दमनकारी नीतियों, मौलिक अधिकारों के हनन तथा छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में 2 सितंबर को झारखंड सरकार का…

    Spread the love

    Jamshedpur : आचार्य बालमुकुंद चौधरी की संस्कृत में लिखी पुस्तक ‘सुभाषित संग्रहावली’ का  MLA सरयू  राय ने किया लोकार्पण, कहा- नई पीढ़ी पढ़े संस्कृत की सूक्तियां, भविष्य संवर जाएगा 

    रोजमर्रा के जीवन में हम लोग संस्कृत शब्दों का इस्तेमाल खूब करते हैं पर हमें पता नहीं होताः डॉ. रागिनी भूषण संस्कृत श्लोक और संभाषण के विजेता प्रतिभागी किये गए…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time