पोटका: हाता में भाजपा द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भाजपा के गणेश सरदार और मनोज सरदार ने पोटका प्रखंड में अवैध खनन और परिवहन के मुद्दे पर अपनी बातें रखीं. उन्होंने झामुमो नेताओं पर उल्टा चोर कोतवाल को डांटे की कहावत चरितार्थ करने का आरोप लगाया.भाजपा नेताओं ने कहा कि झामुमो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर अवैध धंधे का संरक्षण करने का आरोप लगाया. उनका कहना था कि पोटका में झामुमो की सरकार है और यहां के विधायक भी झामुमो से हैं, तो फिर यह सवाल उठता है कि पोटका में चल रहे अवैध धंधों का संरक्षण किसके द्वारा हो रहा है? भाजपा ने स्पष्ट किया कि पोटका की जनता सच जानती है और ऐसे झूठे आरोपों से बहकने वाली नहीं है.
अवैध खनन पर भाजपा की सख्त मांग
भाजपा नेताओं ने कहा कि कुछ समय पहले ही पोटका में अवैध खनन और बिना चालान के गिट्टी बालू की ढुलाई को लेकर उन्होंने जिले के डीसी, एसएसपी और अन्य अधिकारियों से ज्ञापन सौंपा था. उनका आरोप है कि झामुमो के नेताओं की तिलमिलाहट से यह साफ हो गया कि पोटका में अवैध धंधा झामुमो के संरक्षण में चल रहा है.भाजपा ने यह भी कहा कि वे झामुमो द्वारा अवैध खनन और गिट्टी-बालू की ढुलाई पर चौक-चौराहों पर गाड़ियों की जांच के आंदोलन को पूरी तरह से समर्थन देंगे. उन्होंने एक उदाहरण देते हुए बताया कि कोवली थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने बिना चालान के गिट्टी लदे एक हाईवा को पकड़कर थाना को सौंप दिया था, लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई. भाजपा ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की.
मुख्य उपस्थित सदस्य
संवाददाता सम्मेलन में भाजपा के प्रमुख सदस्य गणेश सरदार, सुरजीत कुंडू, मनोज सरदार, देवी भूमिज, दुखनी माई सरदार, पोल्टू मंडल, संजय कुंडू और त्रिशानु नन्दी समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी पर पूर्व सांसद युगनाथ पांडे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान
There is no ads to display, Please add some



















































