Bodam : कोइरा गांव में मलेरिया का प्रकोप, सर्विलांस टीम ने किया निरीक्षण—31 लोग पाए गए संक्रमित

  • सिविल सर्जन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई, सभी मरीजों को दी गई दवा और जागरूकता

बोड़ाम : बोड़ाम प्रखंड के पहाड़पुर पंचायत के कोइरा गांव स्थित बाधा डीह टोला में मलेरिया फैलने की सूचना के बाद जिला सर्विलांस कार्यालय की टीम सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के निर्देश पर त्वरित निरीक्षण के लिए पहुंची। गांव में कुल 13 घर और 54 की आबादी है। 8 नवंबर से 20 नवंबर के बीच सभी 54 लोगों की मलेरिया और हीमोग्लोबिन जांच पूरी की गई, जिसमें 31 लोग मलेरिया से संक्रमित पाए गए। सभी मरीजों को मौके पर ही दवा प्रदान की गई तथा उन्हें मच्छरदानी के उपयोग और समय पर दवा लेने के लिए जागरूक किया गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम को ‘बाल मित्र जिला’ बनाने के प्रस्ताव को मिला अर्जुन मुंडा का समर्थन, चतुर्थ बाल मेला 2025 का भव्य समापन

हीमोग्लोबिन जांच में दो लोगों का स्तर 9 ग्राम से कम पाया गया, जिन्हें आयरन की गोली उपलब्ध कराई गई। निरीक्षण दल में महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. असद वरुण कुमार पाल, दीपक कुमार, डॉ. सुमन दत्ता सहित स्वास्थ्य कर्मी, एएनएम, एमपीडब्ल्यू, सीएचओ और टाटा स्टील फाउंडेशन की टीम शामिल थी। गांव के मुखिया विजय सिंह, सैया दीदी, सावित्री सबर, ईश्वर सबर और अन्य प्रतिनिधियों ने भी स्वास्थ्य टीम के साथ सहयोग किया। टीम ने गांव में जागरूकता अभियान चलाते हुए साफ-सफाई और मलेरिया से बचाव के उपायों की जानकारी दी।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम के सरकारी अस्पताल में दूर हुई 21 वर्षीय युवक की छह वर्ष पुरानी दृष्टि दोष की समस्या, डॉ. शांतनु पात्र ने किया सफल ऑपरेशन

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम  जिले में सरकारी स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी एक उम्मीद जगाने वाली खबर सामने आई है। नयाग्राम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शांतनु पात्र ने…

Spread the love

Jhargram : जिला पुलिस और ड्रग्स कंट्रोल विभाग के अधिकारियों ने शहर की दवा दुकानों और फार्मेसियों का किया संयुक्त निरीक्षण 

झाड़ग्राम :  दवाओं की बिक्री और भंडारण में नियमों के अनुपालन की जांच को लेकर झाड़ग्राम जिला पुलिस और ड्रग्स कंट्रोल विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को शहर की विभिन्न…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time