रांची: राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित पार्श्वगायिका शिल्पा राव ने बुधवार को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। हाल ही में उन्हें 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्वगायिका का सम्मान मिला है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि शिल्पा राव की उपलब्धि केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे झारखंड का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह सफलता राज्य की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी।
Jamming with the daughter of Jharkhand, the incredibly talented and soulful @shilparao11.
Her music transcends boundaries, and her warmth makes every moment truly special. I also want to extend my heartfelt congratulations to her on the well-deserved National Award for Best… pic.twitter.com/on2FphPrAT— Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) September 24, 2025
कल्पना सोरेन ने गाया संग
इस मुलाकात के दौरान विधायक कल्पना सोरेन ने शिल्पा राव के साथ मिलकर गीत भी गाया। इसकी वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की।
सोशल मीडिया पर बधाई संदेश
वीडियो शेयर करते हुए कल्पना सोरेन ने लिखा – “झारखंड की बेटी, बेहद प्रतिभाशाली और भावपूर्ण शिल्पा राव के साथ जैमिंग। उनका संगीत सीमाओं से परे है और उनकी गर्मजोशी हर पल को खास बना देती है। राष्ट्रीय पुरस्कार उनकी बेमिसाल प्रतिभा और समर्पण का सच्चा प्रमाण है।”