Adityapur: बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए आदित्यपुर के ब्रजेश को मिली 6 लाख की सरकारी सहायता, नमो फैन्स क्लब की अहम भूमिका

आदित्यपुर: वार्ड संख्या 30 के निवासी ब्रजेश सहाय, जो बीते कुछ महीनों से बोन मैरो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, अब उपचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा चुके हैं। नमो फैन्स क्लब और जिला प्रशासन की पहल पर उन्हें 6 लाख रुपये की सरकारी सहायता मिली है। ब्रजेश सहाय की बीमारी का पता चलने के बाद उनके द्वारा जमा की गई पूरी पूंजी शुरुआती जांच और उपचार में खर्च हो चुकी थी। जब चिकित्सकों ने बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सलाह दी, तब उन्होंने नमो फैन्स क्लब के संरक्षक सतीश शर्मा से संपर्क किया और सहायता की गुहार लगाई।

दिल्ली एम्स में उपचार की व्यवस्था
सतीश शर्मा ने ब्रजेश की स्थिति को गंभीरता से लिया और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह लेने के बाद उन्हें दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भेजा। यहां चतरा के सांसद कालीचरण सिंह के प्रयासों से जल्द ही उपचार की प्रक्रिया आरंभ की गई। एम्स प्रशासन द्वारा ट्रांसप्लांट के लिए 6 लाख रुपये की अनुमानित राशि बताई गई थी। इस पर भाजपा नेता सतीश शर्मा ने जिले के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी से इस राशि को मुख्यमंत्री गंभीर रोग उपचार योजना के अंतर्गत स्वीकृत कराने का आग्रह किया। मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा 6 लाख की अनुदान राशि स्वीकृत कर दी गई। सोमवार को सतीश शर्मा ने अपने कार्यालय में ब्रजेश सहाय को इस राशि का स्वीकृति पत्र सौंपा। अब दिल्ली एम्स में ब्रजेश का बोन मैरो ट्रांसप्लांट जल्द ही संभव होगा। नमो फैन्स क्लब ने ब्रजेश सहाय के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है और आशा जताई है कि यह सहयोग और सामूहिक प्रयास समाज में मानवता की एक मिसाल बनेंगे।

 

इसे भी पढ़ें : Adityapur: 78वें जन्मदिवस पर लालू यादव के समर्थकों का होगा महासंगम, तैयारियां पूर्ण

Spread the love

Related Posts

Saraikela: किराना दुकान में चोरी का राज खुला, तीन आरोपी गिरफ्तार

सरायकेला:  राजनगर थाना पुलिस ने किराना दुकान में हुई चोरी का सफल खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चोरी की यह घटना सामने आने के बाद दुकान मालिक…

Spread the love

Jamshedpur: टेल्को पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 35 ग्राम अफीम के साथ दो युवक गिरफ्तार

जमशेदपुर:  टेल्को थाना क्षेत्र के मनीफिट मैदान के पास पुलिस को बड़ी सफलता मिली। टाइगर मोबाइल में तैनात जवान तबरेज़ आलम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *