BREAKING : बड़सोल के खंदामौदा चौक पर अनियंत्रित ट्रेलर दुकान में घुसा, एक की मौत, कई घायल, सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे ग्रामवासी

बहरागोड़ा : बड़सोल थानान्तर्गत खंदामौदा चौक पर शुक्रवार की देर शाम एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क किनारे स्थित दुकानों में घुस गया. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि कई अन्य के घायल होने की सूचना है. घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है. घटना की सूचना मिलने के बाद बड़सोल थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है. घटना के संबंध में हमारे स्थानीय संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर कोलकाता से बहरागोड़ा की ओर आ रहा था.

घटना के बाद सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे लोग

उसी दौरान एनएच 49 पर खंडामौदा चौक पर तेज रफ्तार के कारण डिवाइडर तोड़कर सड़क के दूसरी तरफ जाकर दुकानों में घुस गया. जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. वाक्या इतनी तेजी से हुआ कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला. जो भी इसकी जद में आया वह घायल हुआ. हालांकि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है. समाचार लिखे जाने तक उक्त व्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी है. इस घटना में कई दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं.

इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती ने प्रखंड मुख्यालय में समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों की रफ्तार तेज करने का दिया निर्देश

Spread the love

Related Posts

Gua : सारंडा में वन अग्नि रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान

गुआ (पश्चिम सिंहभूम) : वन प्रमंडल पदाधिकारी, सारंडा वन प्रमंडल एवं संलग्न पदाधिकारियों के निर्देशानुसार सारंडा कला मंच, गुआ साईं के स्थानीय कलाकारों द्वारा गुआ प्रक्षेत्र के विभिन्न गाँवों में वन…

Spread the love

Chaibasa : चिरुकबेड़ा वनग्राम में विधायक सोनाराम सिंकु के प्रयास से लगा नया ट्रांसफार्मर

चाईबासा : जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आराहासा पंचायत के राजस्व ग्राम बाईहातु स्थित वनग्राम चिरुकबेड़ा में पिछले चार-पांच महीनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time