Gamharia: होटल में नकदी और CCTV सिस्टम पर हाथ साफ, छत काट घुसे चोर

गम्हरिया: गम्हरिया थाना क्षेत्र के सालडीह मोड़ स्थित गोप होटल मंगलवार रात चोरों का निशाना बन गया. अपराधियों ने होटल की टीन की छत तोड़कर भीतर प्रवेश किया और लगभग 14 हजार रुपये नकद समेत सीसीटीवी कैमरे का पूरा सेट चुरा ले गए. चोरी की यह वारदात न केवल आर्थिक नुकसान का कारण बनी, बल्कि जांच के लिए जरूरी तकनीकी साक्ष्य भी गायब हो गए.

बुधवार सुबह जब होटल मालिक सनातन गोप ने होटल खोला तो टीन की छत टूटी हुई मिली. अंदर पहुंचने पर पता चला कि नकदी और अन्य सामानों के साथ-साथ सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे और रिकॉर्डिंग डिवाइस भी गायब हैं.

घटना की सूचना मिलने के बाद गम्हरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और होटल मालिक से पूरी जानकारी ली. प्रथम दृष्टया इसे पूर्व नियोजित चोरी माना जा रहा है. चोरों ने जिस प्रकार साक्ष्य मिटाने के लिए सीसीटीवी सिस्टम को भी साथ ले गए, उससे उनकी साजिश के गहराई का अंदेशा होता है.

इस वारदात के बाद सालडीह मोड़ क्षेत्र के अन्य होटल और दुकान संचालकों के बीच असुरक्षा की भावना देखी जा रही है. स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्ती बढ़ाने और रात्रिकालीन निगरानी मजबूत करने की मांग की है.

 

इसे भी पढ़ें : Gamharia: मीटर बायपास कर चला रहे थे शराब दुकान, अब भरेंगे जुर्माना – विद्युत विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Spread the love

Related Posts

Accident : दोबो पुल के समीप अनियंत्रित होकर ट्रेलर पलटा, चालक लापता, ट्रेलर के नीचे दबे होने की आशंका

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार ड़ोबो गांव स्थित पुल के समीप एक तेज रफ्तार…

Spread the love

Jamshedpur : MTMH के पास सड़क किनारे खड़े ठेले में आग लगने से मची अफरा तफरी, TATA STEEL के दमकल ने आग पर काबू पाया 

जमशेदपुर : बिस्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह स्थित ब्लड बैंक और (MTMH) के नजदीक सड़क किनारे लगने वाले ठेले-खुमचों में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *