Bahragora: परिवार नियोजन पखवारा के तहत जागरूकता का प्रयास, गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के छोटाताड़ुआ आंगनबाड़ी केंद्र में बुधवार को गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इसमें स्थानीय सीएचओ (समुदाय स्वास्थ्य अधिकारी) और एएनएम (सहायक नर्स मिडवाइफ) की टीम ने भाग लिया. शिविर के दौरान लगभग छह गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक टीके दिए गए. स्वास्थ्यकर्मियों ने महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान अपनाए जाने वाले जरूरी सावधानियों के बारे में भी बताया.

स्वच्छता और पोषण पर विशेष जागरूकता
शिविर में उपस्थित महिलाओं को स्वच्छता, संतुलित आहार और नियमित देखभाल के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई. स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना चाहिए. इस मौके पर परिवार नियोजन पखवारा के अंतर्गत दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी महिलाओं को दी गई. इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति जागरूक करना था. शिविर के आयोजन में सहिया, सेविका एवं स्थानीय ग्रामीणों का सक्रिय सहयोग रहा. कार्यक्रम के अंत में सभी को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए.

इसे भी पढ़ें : Gamharia: होटल में नकदी और CCTV सिस्टम पर हाथ साफ, छत काट घुसे चोर


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : एसआईआर ड्यूटी के दौरान शिक्षक की मौत, शिक्षकों ने जताया भारी आक्रोश, मुआवजा व बुनियादी सुविधाएं देने की मांग 

बहरागोड़ा (Himangshu karan) : बहरागोड़ा के बरागाढ़िया मध्य विद्यालय में पदस्थापित 51 वर्षीय शिक्षक नील मोहन माईती का बुधवार को पुरनापानी पंचायत में एसआईआर (SIR) ड्यूटी के दौरान अचानक निधन…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस की मासिक समीक्षा बैठक में एसएसपी ने मातहतों को दिए हर हाल में अपराध नियंत्रण के निर्देश, शहरभर में लगेंगे 300 नए सीसीटीवी कैमरे

जमशेदपुर : जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित शिकायतों के निष्पादन, नशे और अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ आगामी त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर पुलिस की मासिक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time