पश्चिम सिंहभूम: सारंडा वन क्षेत्र में स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा के छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में कक्षा दशम और द्वादश (विज्ञान संकाय) में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है. इस सफलता से न केवल गुवा बल्कि संपूर्ण पश्चिमी सिंहभूम जिला और झारखंड राज्य में गर्व का माहौल है.



कक्षा द्वादश विज्ञान में तीन छात्राओं ने मारी बाजी
कक्षा 12वीं के विज्ञान संकाय में कुल 30 छात्रों में सभी उत्तीर्ण हुए.
टॉप तीन स्थानों पर छात्राओं ने कब्जा जमाया –
प्रथम स्थान: वी. बी. मान्याश्री – 80%
द्वितीय स्थान: नरगिस परवीन – 77.2%
तृतीय स्थान: श्वेता कर्मकार – 74.4%

कक्षा 10 में भी रहा सौ प्रतिशत परिणाम
कक्षा 10 में कुल 66 छात्र शामिल हुए और सभी ने सफलता प्राप्त की.
टॉपर्स इस प्रकार रहे –
प्रथम स्थान: राजीव रंजन पाठक – 92.6%
द्वितीय स्थान: मोहम्मद अफान – 91.8%
तृतीय स्थान: मयूर कुमार – 90.4%
सफलता के सूत्रधार: मेहनत, मार्गदर्शन और मनोबल
विद्यालय की प्राचार्या माधवी पांडेय ने छात्रों की सफलता का श्रेय उनके परिश्रम, शिक्षकों के समर्पण, और अभिभावकों के सहयोग को दिया.
उन्होंने विशेष रूप से जमशेदपुर संभाग के झारखंड ए जोन प्रबंधक ओ. पी. मिश्रा एवं सेल गुवा के मुख्य महाप्रबंधक कमल भास्कर के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन को विद्यालय की प्रगति का आधार बताया. प्राचार्या ने कक्षा 10वीं व 12वीं के सभी शिक्षकों, छात्रों और उनके अभिभावकों को इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए हार्दिक बधाई दी है.
इसे भी पढ़ें : CBSE Result 2025: केन्द्रीय विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में सभी छात्र सफल
There is no ads to display, Please add some



















































