Jamshedpur: परसुडीह में झड़प के बाद कार में आग, CCTV फुटेज आया सामने

जमशेदपुर:  परसुडीह के मखदुमपुर में मंगलवार को हुई झड़प का CCTV फुटेज सामने आया है. मखदुमपुर रोड नंबर 2 में कल शाम झामुमो के केंद्रीय सदस्य मनोहर हुसैन और अख्तर उर्फ़ चीकू के बीच झड़प हो गई. बात यहीं नहीं रुकी दोनों गुटों के बीच देर रात फिर से पत्थरबाजी भी हुई. इस घटना से इलाके का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है. इस झड़प में दो युवक घायल भी हो गए थे.

शाम को हुई झड़प के दौरान कुछ उपद्रवियों ने एक कार में तोड़फोड़ की थी. जिसके बाद देर रात किसी अज्ञात युवक ने उसी कार में आग लगा दी. सामने आए वीडियो फुटेज में काले कपड़े पहने एक युवक को पीछे से कार का दरवाजा खोलते और आग लगाते देखा जा सकता है. जिसके बाद कुछ ही देर में कार आग की लपटों में घिर गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है. पुलिस पूरे मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है.

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश, NCORD की बैठक में उपायुक्त ने दिए कार्रवाई के आदेश

चाईबासा : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी,…

Spread the love

Jamshedpur : विशेष उत्पाद न्यायालय से ईएसआई अस्पताल आदित्यपुर में सीएमओ के पद पर कार्यरत डॉक्टर अभिषेक मुंडू बरी

जमशेदपुर : बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत दर्ज एक मामले में विशेष उत्पाद न्यायालय, पटना ने सभी साक्ष्यों एवं अभिलेखों का परीक्षण करने के उपरांत डॉ. अभिषेक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time