Jamshedpur: एनसीपी ने तेज की नगर निगम चुनाव की तैयारियाँ, सौरव ओझा बने महानगर अध्यक्ष

जमशेदपुर:  एनसीपी ने आगामी झारखंड निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में सर्किट हाउस एरिया में आयोजित पार्टी बैठक में सर्वसम्मति से सौरव ओझा को जमशेदपुर महानगर नगर निगम क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्हें मनोनयन पत्र राष्ट्रीय महासचिव (नगरीय निकाय) एवं तीन राज्यों के प्रभारी डॉ. पवन पांडेय द्वारा प्रदान किया गया।

डॉ. पवन पांडेय ने कहा कि वर्षों से लंबित जमशेदपुर महानगर के नगर निगम क्षेत्रों के चुनाव की प्रक्रिया अब शुरू होने वाली है। इससे स्थानीय जनता को अपने तृतीय स्तर के चुनाव में भाग लेने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिलेगा। साथ ही स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिनिधि चुनने का मौका मिलेगा।

पार्टी ने तीनों नगर निकाय (जमशेदपुर नगर निगम, मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद) में प्रत्येक क्षेत्र के लिए अध्यक्ष और प्रभारी नियुक्त करने का निर्णय लिया है। सौरव ओझा के नेतृत्व में ये अध्यक्ष एवं प्रभारी मिलकर संगठनात्मक ढांचा मजबूत करेंगे और चुनाव मैदान में पार्टी के प्रत्याशियों को प्रभावी ढंग से उतारेंगे।

डॉ. पांडेय ने कहा कि वर्षों से लंबित चुनाव के बाद केंद्रीय फंड का वितरण होने से जमशेदपुर महानगर के तीनों नगर निगम क्षेत्रों में विकास को तेज गति मिलेगी। पार्टी ने वार्ड स्तर पर आरक्षण व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए योग्य प्रत्याशियों को चुनाव में आगे लाने की तैयारी शुरू कर दी है।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनवर हुसैन, जिला उपाध्यक्ष तेजपाल सिंह टोनी, जिला अध्यक्ष जितेन्द्र मिश्रा और ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी मोहम्मद रिजवान सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : रोज हाउस , वर्ल्ड ट्रक एवं ईआरसी में अभिनंदन समारोह आयोजित

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के सम्मान में रविवार को टाटा मोटर्स के तीन विभागों क्वालिटी व सीसीई, वर्ल्ड ट्रक…

Spread the love

Jamshedpur : रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा : अमरप्रीत सिंह काले

जन सेवा संघ ट्रस्ट एवं प्रयत्न संस्था के रक्तदान शिविरों में शामिल होकर रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह जमशेदपुर : धतकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में जन सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time