Chaibasa: लगातार बारिश से खतरा बढ़ा, घर गिरने से मुखिया की सास की मौत

गुवा:  सारंडा क्षेत्र के छोटानागरा पंचायत के छोटाजामकुंडिया गांव में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। घर की मिट्टी की दीवार गिरने से 60 वर्षीय वृद्धा सन्मइत कुम्हार मलबे के नीचे दब गईं। गंभीर हालत में इलाज के दौरान उनकी मौत राउरकेला में हो गई।

मृतका गंगदा पंचायत के मुखिया सुखराम उर्फ राजू शांडिल की सास थीं। राजू शांडिल ने बताया कि हादसा अचानक हुआ। उनकी सास घर में बैठी थीं कि तभी दीवार गिर गई। परिवार के लोग तुरंत मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाले और मनोहरपुर अस्पताल ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें राउरकेला रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

राजू शांडिल ने कहा कि यह घटना पूरी तरह प्राकृतिक आपदा के कारण हुई है। उन्होंने प्रशासन से सरकारी प्रावधानों के तहत मृतका के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग की है।

पिछले एक महीने से सारंडा और आसपास के इलाकों में लगातार भारी बारिश हो रही है। इसके कारण कई कच्चे मकान कमजोर हो गए हैं और दीवारें गिरने की घटनाएं बढ़ी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई परिवार अब असुरक्षित घरों में रह रहे हैं और बारिश का खतरा लगातार बना हुआ है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: 130वें संविधान संशोधन के खिलाफ झारखंड विधानसभा में हंगामा, सत्ता पक्ष का केंद्र पर वार

Spread the love

Related Posts

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *