Jamshedpur: बिरला मंदिर में बुधवार को होगी श्रीगणेश और चक्र की विशेष पूजा

जमशेदपुर: श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिरला मंदिर), केबुल टाउन में बुधवार 27 अगस्त को विघ्नहर्ता श्री गणेश और भगवान विष्णु के चक्र की विशेष पूजा होगी। पूजा का कार्यक्रम सुबह 8 बजे से शुरू होगा। पूजन और आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण होगा।

 

मंदिर समिति से जुड़े समाजसेवी और उद्योगपति अशोक गोयल ने बताया कि इस पूजा के यजमान जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय होंगे। पूजन की विधि-विधान आचार्य विनोद कुमार पांडेय संपन्न कराएंगे। सबसे पहले गणेश जी की पूजा होगी, उसके बाद विष्णु चक्र का पूजन किया जाएगा।

चक्र पूजन के बाद इसे बांस के सहारे मंदिर के शीर्ष पर स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू होगी। यह काम करीब दो दिनों तक चलेगा। 131 किलो वजनी यह चक्र ओड़िशा से विशेष रूप से बनकर आया है।

सरयू राय ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बिरला मंदिर के जीर्णोद्धार की प्रक्रिया में यह पीतल का विष्णु चक्र नए शिखर को शोभायमान करेगा और मंदिर संरचना का महत्वपूर्ण हिस्सा बनेगा।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: 130वें संविधान संशोधन के खिलाफ झारखंड विधानसभा में हंगामा, सत्ता पक्ष का केंद्र पर वार

Spread the love

Related Posts

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *