Chaibasa: नोवामुंडी कॉलेज को मिला ‘मादल नगाड़ा’, विधायक सोनाराम सिंकु ने दी सांस्कृतिक सौगात

गुवा:  जगन्नाथपुर विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के उपमुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु ने नोवामुंडी कॉलेज में विद्यार्थियों की मांग पर उन्हें सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ा पारंपरिक वाद्य यंत्र ‘मादल नगाड़ा (दमा-दुमग)’ भेंटस्वरूप प्रदान किया।

विधायक सिंकु ने कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें और भविष्य में अच्छे अधिकारी बनकर समाज व क्षेत्र का नाम रोशन करें। उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति, गांव और परंपराओं से जुड़े रहने की अपील की।

सोनाराम सिंकु ने कहा कि जिंदगी एक बार मिलती है, इसलिए इसका सही उपयोग करें। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे और बुरी संगति से दूर रहने, मेहनत और ईमानदारी के रास्ते पर चलने तथा शिक्षा के माध्यम से अपने जीवन को सफल बनाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में छात्रों में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी निसार अहमद, नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष मंजीत प्रधान, सूरज चंपिया, सोमनाथ सिंकु, दानिश हुसैन, मामूर कासमी, एमडी जावेद, रघुनाथ राउत, विश्वकर्मा दास और प्रदीप प्रधान समेत कई गणमान्य उपस्थित थे।

Spread the love
  • Related Posts

    Jhargram : विधानसभा चुनाव में भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करेगी पुलिस – डीजीपी पीयूष पांडे

    शिलदा शहीद दिवस कार्यक्रम में बोले, जंगलमहल में हालात पहले से बेहतर झाड़ग्राम : पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक पीयूष पांडे ने रविवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में…

    Spread the love

    Municipal Elections : सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे जुगसलाई, बलबीर कौर को जिताने की अपील की

    जमशेदपुर  : जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी (सरदार शैलेन्द्र सिंह की पत्नी) बलबीर कौर के समर्थन में रविवार को सेंट्रल गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान भगवान सिंह…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *