चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम के सोनुवा थाना क्षेत्र के बिलाटी टोला के पास स्थित जंगल में झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ और जैगुआर के जवानों की टीम जंगल में सर्च ऑपरेशन के लिए निकली थी. तभी बुधवार की सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें दो नक्सलियो के मारे जाने की सूचना मिल रही है. वहीं सीआरपीएफ 209 बटालियन के जवान अमन कोंगाड़ी को हाथ में गोली लगी है. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया गया है.
इसे भी पढ़ेः Mahakumbh: भगदड़ के कारण हुई हादसे में 17 लोगों की मौत,कई घायल
वहीं डीआईजी कोल्हान मनोज रतन चौथे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक महिला एवं एक पुरुष नक्सली का शव बरामद किया जा चुका है सर्च अभियान जारी है. इस मुठभेड़ में एक जवान को गोली लगी है, उसे प्राथमिक उपचार कर रांची भेज दिया गया है जवान खतरे से बाहर है. मृतक नक्सली का नाम संजय गझू एवं महिला नक्सली का नाम हेमंती है. झारखंड में नक्सलवाद के खात्मे के लिए तैयार की गई डेडलाइन को पूरा करने के लिए झारखंड पुलिस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इस महीने पुलिस एनकाउंटर में अब तक चार नक्सली मारे गए हैं.
There is no ads to display, Please add some



















































