Chandil: अवैध देशी शराब का कारोबार जोरों पर -जमशेदपुर से बंगाल तक होती है आपूर्ति, पुलिस पर संरक्षण देने के आरोप

चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नीमडीह थाना क्षेत्र के कई गांवों में अवैध महुआ शराब का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह अवैध कारोबार स्थानीय पुलिस के संरक्षण में फल-फूल रहा है। शराब की यह खेप पश्चिम बंगाल और जमशेदपुर जैसे बड़े शहरों तक सप्लाई की जा रही है।

पुलिस संरक्षण का आरोप, मद उत्पाद विभाग भी लाचार
ग्रामीणों ने साफ आरोप लगाया है कि नीमडीह थाना पुलिस, विशेष रूप से थाने के एक एएसआई द्वारा वसूली कर अवैध कारोबारियों को संरक्षण दिया जा रहा है। जिला मद उत्पाद विभाग ने भी माना है कि स्थानीय पुलिस के सहयोग के बिना छापेमारी संभव नहीं हो पाती। कई बार छापेमारी से पहले ही शराब भट्ठी संचालकों को सूचना मिल जाती है और वे भाग जाते हैं।

मजदूर और युवाओं की जिंदगी में जहर घोल रहा है महुआ
इस अवैध धंधे का सबसे बड़ा खामियाजा दैनिक मजदूरी करने वाले गरीब परिवार और युवा वर्ग उठा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शराब के सेवन से युवाओं में नशे की लत तेजी से फैल रही है। अकाल मृत्यु के कई मामले भी सामने आ चुके हैं।
महिलाओं का कहना है कि उनके घर के पुरुष रोज शराब पीकर घर लौटते हैं, जिससे घरेलू हिंसा और आर्थिक तंगी बढ़ रही है।

प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि नीमडीह थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान चलाया जाए, दोषी पुलिसकर्मियों की जांच और निलंबन हो, और शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया जाए।

इसे भी पढ़ें : Jhargram: झाड़ग्राम में बढ़ा मलेरिया का प्रकोप, छऊ नृत्य बना जनस्वास्थ्य संदेश का माध्यम


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : परविंदर सिंह को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, अगले आदेश तक ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की भी संभालेंगे जिम्मेदारी

जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय प्रभारी श्री के. राजू के दिशा-निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश…

Spread the love

Ranchi : नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

सौदान सिंह एवं पवन साईं से अमरप्रीत सिंह काले ने की शिष्टाचार मुलाकात रांची :  भारतीय जनता पार्टी, झारखंड के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सौदान सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time