Easter की तैयारी में जुटा क्रिश्चियन समाज, पूर्वजों की स्मृति में सजाए गए कब्र, किया गया रंग-रोगन व सफाई कार्य

पश्चिम सिंहभूम: गुवा स्थित क्रिश्चियन समाज के लोगों ने ईस्टर पर्व की तैयारी में शनिवार को पूरे श्रद्धा भाव से अपने पूर्वजों के कब्रों की सफाई, रंगाई-पुताई तथा साज-सज्जा का कार्य किया. सुबह से ही लोग कब्रिस्तान पहुंचे और अपने-अपने परिजनों की कब्रों को साफ कर मोमबत्ती, फूल और रंगों से सजाया.

ईस्टर संडे से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं

गुड फ्राइडे और ईस्टर संडे ईसाई समुदाय के लिए विशेष महत्व रखते हैं. मान्यता है कि गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था, जबकि ईस्टर संडे को उनका पुनरुत्थान हुआ. यह दिन आनंद, आशा और पुनरुत्थान का प्रतीक माना जाता है.

रविवार सुबह होगी विशेष प्रार्थना

ईस्टर के दिन यानी रविवार सुबह लगभग 4:00 बजे, क्रिश्चियन समाज के लोग कब्रिस्तान में एकत्र होंगे. वे अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए मोमबत्तियाँ जलाएंगे, फूल अर्पित करेंगे और प्रभु यीशु से अपने परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना करेंगे. यह एक ऐसा क्षण होता है जहाँ श्रद्धा, आस्था और पारिवारिक संबंधों की गहराई एक साथ प्रकट होती है.

सामूहिक तैयारी बनी श्रद्धा का प्रतीक

पूरे क्रिश्चियन समुदाय ने मिलकर यह सुनिश्चित किया कि कब्रिस्तान का वातावरण स्वच्छ और शांतिपूर्ण रहे, जिससे पर्व की आध्यात्मिक गरिमा बनी रहे. लोगों का यह सहयोग और भावनात्मक जुड़ाव, ईस्टर की भावना को और भी सजीव कर देता है.

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: उरांव समाज की बैठक, ‘ज्येष्ठ जतरा पर्व’ 13 मई को – तैयारियाँ शुरू


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में 9वें ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ का आयोजन, विद्यार्थियों व शिक्षकों के बीच स्वास्थ्य, संतुलित आहार तथा पोषण के प्रति किया गया जागरूक 

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : टाटा डी.ए.वी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार 9 वें राष्ट्रीय पोषण माह का भव्य…

Spread the love

Potka : राधा-कृष्ण मंदिर से माइक के दो यूनिट चोरी, पुजारी ने दर्ज कराई शिकायत

पोटका : कलिकापुर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने माइक के दो यूनिट चोरी कर लिए। गुरुवार को चोरी की जानकारी मिलने के बाद मंदिर परिसर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time