Jadugora: देशभक्ति नारों से गूंजा जादूगोड़ा, स्कूली बच्चों के साथ CRPF ने निकाली तिरंगा यात्रा

जादूगोड़ा:  जादूगोड़ा में गुरुवार को सीआरपीएफ के जवानों ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय माटीगोंडा के स्कूली बच्चों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा की अगुवाई सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के उपमहानिरीक्षक रमेश कुमार ने की। इस दौरान बच्चों के बीच टॉफी और तिरंगा झंडा बांटकर उन्हें आजादी की अहमियत और इसकी रक्षा के लिए प्रेरित किया गया।

तिरंगा यात्रा में बच्चे हाथों में तख्तियां लिए “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” जैसे नारे लगाते आगे बढ़ रहे थे। यात्रा के दौरान जादूगोड़ा और राखा कॉपर इलाका देशभक्ति के माहौल से गूंज उठा।

 

आजादी का संदेश और जिम्मेदारी
इस मौके पर डीआईजी रमेश कुमार ने कहा, “हमारी आजादी लाखों बलिदानों और 200 साल की गुलामी के बाद मिली है। बच्चों को देश के महत्व को समझना चाहिए और संविधान की रक्षा करने वाले जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए, तभी आजादी हमेशा सुरक्षित रहेगी।”

अधिकारी और शिक्षक भी हुए शामिल
तिरंगा यात्रा में 145 सीआरपीएफ जवानों के साथ कमांडेंट पंकज सिंह, उप कमांडेंट नीरज कुमार और अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे। विद्यालय की ओर से प्राचार्य अमीर सलीम और शिक्षक रविकांत हेंब्रम, एस.एस.एम.डी. लियास, प्रीतम कुमार बर्मा, सीता कुमारी, ऊषा कुंडलना, अनुराधा दास, शंकुतला हेंब्रम, ज्योत्सना श्रीवास्तव, मालती खान और मनोज शीट ने भी भाग लिया।

 

 

इसे भी पढ़ें : har ghar tiranga अभियान के तहत पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एग्रिको स्थित आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *