Jadugora: HCL प्रबंधन के खिलाफ भूतपूर्व कर्मचारियों का धरना, वायदा पूरा करने की मांग

जादूगोड़ा:  हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) प्रबंधन के खिलाफ राखा कॉपर खदान के भूतपूर्व कर्मचारियों ने मंगलवार को जोरदार विरोध जताया। प्लांट ऑफिस के सामने एक दिवसीय धरना देकर उन्होंने बकाया राशि और नियोजन से जुड़ी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

धरना पर बैठे भूतपूर्व कर्मचारी हरे राम ओझा ने बताया कि जुलाई 2001 में करीब 701 कर्मचारियों और अधिकारियों को जबरन काम से हटा दिया गया था और खदान बंद कर दी गई थी। उस समय प्रबंधन ने वादा किया था कि बंदी की अवधि का बकाया एरियर दिया जाएगा और खदान दोबारा खुलने पर भूतपूर्व कर्मचारियों के एक पुत्र को नौकरी दी जाएगी।

अब जबकि 24 साल बाद राखा कॉपर खदान दोबारा शुरू हुई है, कंपनी ने वादे के अनुसार भूतपूर्व कर्मचारियों के परिजनों को नौकरी देने के बजाय बाहरी लोगों की भर्ती शुरू कर दी है। इससे कर्मचारियों में गहरी नाराजगी है।

धरना में शामिल लिटा मुर्मू, तापस, विश्वनाथ महतो, अमियों महतो, टी.के. राय, अरुण महतो, रंजन मंडल, बी.एन. शर्मा, जगन्नाथ कालिंदी, अशोक कुमार दास समेत बड़ी संख्या में पूर्व कर्मचारी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि अगर प्रबंधन ने बकाया भुगतान और नियोजन का वादा पूरा नहीं किया तो आंदोलन और उग्र होगा।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: मानगो छोटा पुल पर नशेड़ी का हंगामा, राहगीरों से पैसे छीनने की कोशिश

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *