जमशेदपुर: भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने झारखंड सरकार से मांग की है कि मानगो में बन रहे फ्लाईओवर का नाम “अमर शहीद खुदीराम बोस ऊपरी पुल” रखा जाए। उन्होंने कहा कि 11 अगस्त को देशभर में खुदीराम बोस की शहादत दिवस मनाया जाता है। महज 19 वर्ष की उम्र में उन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए थे।
विकास सिंह ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि झारखंड गठन के बाद से मानगो गोलचक्कर पर अमर शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा स्थापित है। हर बार डिमना रोड के चौड़ीकरण या सौंदर्यीकरण के दौरान प्रतिमा को हटाकर नगर निगम बंगभाषी समाज को सौंप देता है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य प्रतिमा स्थल के ऊपर से गुजर रहा है, इसलिए इसे शहीद के नाम पर समर्पित करना उपयुक्त होगा।
इसे भी पढ़ें : Saraikela: राजनगर में भीषण हादसा – सड़क किनारे खड़े हाईवा टकराई बाइक, जमशेदपुर के तीन युवकों की मौत
There is no ads to display, Please add some



















































