Jamshedpur: जिले की 28 बेटियां करेंगी ISRO का दौरा, करीब से जानेंगी अंतरिक्ष विज्ञान के राज

जमशेदपुर:  मुख्यमंत्री झारखंड की प्रेरणा से पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए शुरू किए गए शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत जिले की 28 छात्राएं 11 अगस्त को इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा का दौरा करेंगी।

इनमें पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, आश्रम आवासीय विद्यालय, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस सहित अन्य सरकारी स्कूलों की छात्राएं शामिल हैं। इनके साथ कार्यपालक दंडाधिकारी मृत्युंजय कुमार और प्रशिक्षकों की टीम भी होगी।

समाहरणालय परिसर से दल को रवाना करते हुए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह अवसर खासकर ग्रामीण और वंचित पृष्ठभूमि की छात्राओं के लिए बेहद अहम है। इस भ्रमण में वे रॉकेट प्रक्षेपण, उपग्रह तकनीक और अंतरिक्ष अनुसंधान से जुड़े प्रत्यक्ष अनुभव हासिल करेंगी।

उपायुक्त ने कहा, “ऐसे अवसर छात्राओं को बड़े सपने देखने और विज्ञान-प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित करते हैं।”

 

 

इसे भी पढ़ें :  Saraikela: राजनगर में भीषण हादसा – सड़क किनारे खड़े हाईवा टकराई बाइक, जमशेदपुर के तीन युवकों की मौत


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई…

Spread the love

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time