Deoghar: कटहल बना हिंसा का कारण – दो गुटों में पथराव, 15 घायल

देवघर: मोहनपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर और हारोडीह गांव के बीच कटहल तोड़ने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. देखते ही देखते दोनों गुटों में मारपीट और पथराव शुरू हो गया, जिसमें 15 लोग घायल हो गए.मामले की गंभीरता को देखते हुए मोहनपुर थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन स्थिति बिगड़ती देख अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा. जल्द ही सारवां और सोनारायठाढ़ी थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.

प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने कराया समझौता

घटना की सूचना मिलते ही विधायक सुरेश पासवान, प्रमुख प्रतिनिधि रंजीत यादव और प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने दोनों गुटों को समझाकर विवाद शांत कराया.

कैसे भड़की झड़प?

ग्रामीणों के अनुसार, कटहल तोड़ने को लेकर कहासुनी हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई. रघुनाथपुर गांव के लोग लाठी-डंडों के साथ पहुंचे, जिसके जवाब में हारोडीह के ग्रामीण भी हथियारबंद होकर आ गए. इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव और मारपीट शुरू हो गई.इस हिंसा में हारोडीह गांव के सात और रघुनाथपुर के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

प्रशासन का क्या कहना है?

“दोनों गुटों को समझाकर मामला शांत करा दिया गया है. घायलों का इलाज जारी है.” – रंजीत यादव, प्रमुख प्रतिनिधि

“फिलहाल गांव में शांति है. दोनों पक्षों के साथ बैठक कर मामले को सुलझा लिया गया है.” – संतोष चौधरी, BDO

इसे भी पढ़ें : Deoghar: जबरन जमीन घेराबंदी की जांच करने पहुंची पुलिस पर हमला, 35 पर केस दर्ज

Spread the love

Related Posts

Gua : किरीबुरू एवं सारंडा क्षेत्र में सीआरपीएफ ने चलाया पौधारोपण अभियान, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गुवा : सीआरपीएफ की 26वीं वाहिनी के कमांडेंट राजीव रंजन के निर्देशन में डैट/26वीं सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी प्रकाश चन्द्र बादल के नेतृत्व में झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला…

Spread the love

Bahragora : गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दे भारत सरकार, गायत्री परिवार ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम प्रखंड कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय में सोमवार को ‘गौ सम्मान दिवस’ के अवसर पर ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत गायत्री परिवार (खण्डामौदा) के प्रतिनिधियों द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time