सरायकेला: जिले के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ल ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में साप्ताहिक जनता दरबार के तहत विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को सुना. फरियादी अपनी भूमि विवाद, स्वास्थ्य केंद्र, राशन कार्ड और अन्य विभागीय समस्याओं को लेकर पहुंचे थे.
समस्याओं का मौके पर समाधान
उपायुक्त ने कुछ मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया. वहीं, अन्य जटिल समस्याओं को संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार उचित कार्रवाई के निर्देश के साथ अग्रसरित किया गया.
कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने पर जोर
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पात्र लाभुकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर सुनिश्चित किया जाए. इसके लिए संबंधित विभागों को विशेष ध्यान देने का आग्रह किया गया.
किसने रखी क्या समस्या?
जनता दरबार में भूमि संबंधी विवाद, एनडीजीआरएस पोर्टल पर लंबित मामलों का निपटान, उप स्वास्थ्य केंद्र पुनिसिर कुचाई में डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति, राशन कार्ड में नाम जोड़ने और सुधार से संबंधित आवेदन प्रमुखता से रखे गए.
जनता की उम्मीदें और प्रशासन का दायित्व
जनता दरबार में उपस्थित फरियादियों ने उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का जल्द निपटारा होगा. प्रशासन ने भी भरोसा दिलाया कि सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा और समाधान में किसी प्रकार की देरी नहीं होगी.
इसे भी पढ़ें: Saraikela: मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना पर हुई बैठक, 167 आवेदन हुए प्राप्त
There is no ads to display, Please add some



















































